चोरों ने दो घरों में किया हाथ साफ

उदयपुर। जिले के कुराबड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक मकान में घुस कर सामान पर हाथ साफ कर गए। इसी तरह चोरों ने शहर के सुंदरवास क्षेत्र में एक फलेट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार कुराबड़ क्षेत्र के जगत कस्बे में जीवनसिंह पुत्र हमेरसिंह राजपूत ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चोरों की तलाश शुरू कर दी। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक रामलाल द्वारा की जा रही है। इसी तरह शहर के सुंदरवास क्षेत्र में स्थित ओसवाल प्लाजा में रहने वाले पवन कुमार शुक्ला पुत्र संगम प्रसाद शुक्ला के सूने फलेट का शुक्रवार रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर चुरा लिया।
परीक्षा देने गई छात्रा नहीं लौटी घर
शहर के  सवीना  क्षेत्र में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा देने के लिए शनिवार को सवीना स्थित लाल मगरी कृष्णा कॉलोनी से दोपहर 2 बजे सेंटर पर गई सत्रह वर्षीय छात्रा भक्ती शर्मा वापस घर नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी भक्ति का कहीं भी पता नहीं चला। इस पर पिता केशुलाल शर्मा ने सवीना थाने में रिपोर्ट दी। इसी तरह तितरड़ी स्थित उपला फला सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा चेतना शनिवार को पढ़ने के लिए स्कूल गई जो वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने पर भी कहीं पता नहीं चलने पर पिता ओमप्रकाश गमेती ने सविना थाने में रिपोर्ट दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!