डूंगरपुर 19 मई । ज़िले के कुआ थाना क्षेत्र के कुआ गांव में शनिवार रात चोरों ने ज्वेलरी और कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों दुकानों से करीब 14 लाख के सोने-चांदी के गहने और 1 लाख 80 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए। थाने से 500 मीटर दूरी पर हुई वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। कुआ गांव निवासी सर्राफा व्यापारी रोहित शाह ने बताया कि वह ज्वेलरी और कपड़े का व्यवसाय करता है। शनिवार शाम को शॉप बंद करके घर गया था। रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि दुकान का शटर खुला है। वहीं जयंतीलाल शाह की दुकान के भी ताले टूटे हुए हैं। सूचना पर सभी दुकान मालिक मौके पर पहुंचे। जहां दुकान के ताले टूटे हुए थे। दुकान के अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर रोहित शाह की दुकान से 10 लाख के सोने-चांदी के गहने और एक लाख रुपए चुरा ले गए। वहीं जयंतीलाल शाह की दुकान से चार लाख के गहने और 80 हजार रुपए चुरा ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थाने से 500 मीटर दूर ये चोरी की वारदात हुई है। जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं चोरी की वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। कुछ समय पहले दरियाटी गांव में भी चार दुकानों के ताले टूटे थे, लेकिन पुलिस अभी तक उनका भी खुलासा नहीं कर पाई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इधर, जिले में बढ़ती चोरियों को लेकर लोगों में आक्रोश है कुआं गांव में चोरी से आक्रोशित ग्रामीणों एसपी निवासी पहुंचे। जहां एसपी मोनिका सेन ग्रामीण को एसपी ऑफिस जाकर परिवाद देने को कहा, इसके बाद ग्रामीणों एडिशनल एसपी को परिवाद देकर कुआ हुई चोरी की वारदात का खुलासा करने की मांग की साथी ही में जिले में बढ़ती चोरी वारादातो को रोकने मांग की है।
