100 खिलाड़ियों की हुईं नीलामी, 21 मई से होगा बीपीएल का आगाज 

डूंगरपुर,19मई। क्रिकेट खिलाड़ियों और प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर डूंगरपुर के बिछीवाड़ा ब्लाॉक में 21 मई से बिछीवाड़ा प्रीमियर लीग (बीपीएल) का आगाज होने जा रहा है। इसमें छोटे गांव-कस्बे से लेकर शहर के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को अपना जौहर दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा। BPL में बिछीवाड़ा डिवीजन की कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसका दर्शक फ्री में लुत्फ उठा सकेंगे।

खिलाड़ियों पर लगी बोली –प्रतियोगिता के संचालक विकेश मोलात ने बताया कि, इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन रात्रि कालीन किया जाएगा, जोकि बिछीवाड़ा ब्लॉक का इस तरह का पहला टूर्नामेंट होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत, खिलाड़ियों के ऑक्शन के आधार पर हुई है, जिसके लिए तकरीबन 300 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बीपीएल प्रबंधकों द्वारा इन खिलाड़ियों के लिए मुफ्त टी शर्ट की व्यवस्था की गई है। संचालक मोलात ने बताया कि, इस टूर्नामेंट में 100 पंजीकृत खिलाड़ियों की 8 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें प्रत्येक टीम को 8 ओवर के 3-3 मैच खेलने का अवसर मिलेगा।

बीपीएल टीमों की सूची-ज्ञात हो कि, ये क्रिकेट टूर्नामेंट सर्व समाज, चैंबर ऑफ कॉमर्स और युवाओं की ओर आयोजित कराया जा रहा है, जिसमें बिछीवाड़ा ग्राम पंचायत की सर्व समाज की टीमें नि:शुल्क हिस्सा ले सकती हैं. खेलने वाली टीमों में संचिया रॉयल ऑनर प्रदीप वरहात, चिन्मय इलेवन ऑनर चंदूलाल रोत, प्रिंस क्लब ओनर हरीश मौलात, एनसीसी बिछीवाड़ा ओनर शरद कलाल व जीतूावल, कटारा ब्रदर्स ऑनर मनोज कटारा, विहाना इलेवन ऑनर राजेंद्र तावड, लक्ष्मी इलेवन ऑनर अनिल कलासुआ और रामदेव क्रिकेट क्लब ऑनर प्रकाश बंजारा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!