पुलिस थाना प्रतापनगर की कार्यवाही
कुख्यात अन्तर्राज्जीय नकबजन सतपाल फौजी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
अन्तर्राज्जीय नकबजन सतपाल फौजी पूर्व में 100 से अधिक वारदातों को दे चुका अंजाम
वारदात में प्रयुक्त कार व चोरी के लाखो रूपये की कीमत के आभूशण बरामद
उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थानान्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल ने बताया कि प्रताप नगर पुलिस थाना टीम द्वारा दिनांक 30.03.2024 को ओसवाल प्लाजा सुन्दवास मे दिनदहाडे की गई लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाष कर मुख्य आरोपी सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किये। गिरफ्तार आरोपीगण से लाखों रूपये के सोने व चंादी के जेवरात बरामद किये गये।
घटनाक्रम: गत 30 मार्च को प्रार्थी पवन कुमार शुक्ला पिता संगम प्रसाद षुक्ला उम्र 51 वर्श निवासी फ्लेट नं.302 ओसवाल प्लाजा-2 सुन्दरवास थाना प्रतापनगर ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपेार्ट इस आशय की पेश की कि वर्तमान मै सं.महाप्रबन्धक (संचार) भारतीय विमान पतन प्राधिकरण, महाराणा एयरपोर्ट डबोक मे कार्यरत हूॅ। में उदयपुर 302 ओसवाल प्लाजा-2 सुन्दरवास मे किराये पर रहता हॅू। 30 मार्च 24 को अपने घर से 10.15 बजे को नाथद्वारा के लिए परिवार सहित प्रस्थान किया था। घर पर कोई नही था एवं लाॅक लगा हुआ था। मै नाथद्वारा से लगभग 3.15 पीएम को वापस घर आया तो देखा कि मेरे घर का लाॅक टूटा हुआ था एवं अन्दर जाने पर देखा तो सभी सामान अस्तव्यस्थ था। मैने घर को पूरा चैक किया तो मेरे बेडरूम मंे रखी हुई अलमारी खुली हुई थी एवं ताला टूटा हुआ था तथा उसमे से कपडे को छोडकर सारा सामान बिखरा हुआ था। जब मैंने चेक किया तो पाया कि किसी अज्ञात लोगो द्वारा मेरा निम्नलिखित सामान चोरी हो गया हैँ। चोरी हुए सामान की सूची निम्न है:(1) सोने का हार सेट- 01 (72.4 ग्राम) (2) सोने का हार सेट-01 (75.89ग्राम) (3) सोने का हार सेट-01 (24.52ग्राम) (4) सोने की चेन-06 (5) सोने का कंगन-02 (46.00ग्राम लगभग) (6) सोने की चुडी-04 (56ग्राम लगभग) (7) सोने का पैंडल सेट-02 नग (39ग्रामलगभग) (8) सोने का ब्रेसलेट-01 नग (8ग्राम) (9) सोने का कान का सेट -04 (20ग्रामलगभग) (10) सोने की अंगूठी-12 नग (40ग्रामलगभग) (11) चांदी का पायल- 02 सेट (125ग्राम) (12) नाक का लोग सोने का-02 नग (13) चांदी का सिक्का 50 ग्राम- 02 नग (100ग्राम) (14) चांदी का सिक्का 10 ग्राम- 10 नग(15) केष लगभग-1,25000/- इन सामानों का बिल मे बाद मे मांगने पर पुस्तुत कर दूंगा। उपरोक्त घटना की मै रिपोर्ट करता हूॅ कानूनी कार्यवाही करे।
घटना का खुलासाः योगेष गोयल जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, उदयपुर द्वारा चोरी व नकबजनी के अनट्रेस प्रकरणो के खुलासा करने हेत ु जिले मे अभियान चलाया जाकर सभी थानाधिकारीयो को उक्त प्रकरणो की खुलासे निर्देष दिये गये थे। जिस पर श्री उमेष ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उदयपुर एंव श्री छगन राजपुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन मे श्री भरत योगी थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम थाना प्रतापनगर द्वारा उपरोक्त तरीका वारदात के आधार पर पूर्व के चालान शुदा मुल्जिमानों से पूछताछ की गई।
पुलिस टीम द्वारा वारदात के घटना स्थल का निरीक्षण कर व आस पास के सीसीटीवी कैमरों व अन्य वैज्ञानिक तरीकों से सूक्ष्म से सूक्ष्म स्तर का विष्लेशण किया जाकर साक्ष्य जुटाये गये व संदिग्धों की पहचान कर उनके आने जाने के रूट के सम्बन्ध गुरूग्राम हरियाणा तक के टोल नाको के सीसीटीवी फुटेज चैक किये जाकर व आसूचना संकलित की गई।
टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों की जयपुर, सीकर ,भिवाडी, दिल्ली , हरियाणा, गुरूग्राम, मानेसर, आदि जगह पर तलाष की गई। जिसके आधार पर घटना कारित करने वाले आरोपियों के रूप मे मुख्य आरोपी के रूप श्री सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी पिता ओमपाल जाति राजपुत निवासी ग्राम कासन, थाना आई.एम.टी. मानेसर जिला गुुडगांव हरियाणा को चिन्हित किया गया।
टीम द्वारा चिन्हित आरोपी सतपाल फौजी का का आपराधिक रिकाॅर्ड प्राप्त किया गया तो मुख्य आरोपी सतपाल फोजी बदमाष प्रवष्ति का हो आरोपी सतपाल फौजी पुर्व मे 100 से अधिक नकबजनी ,लुट व चोरी की वारदातो का अंजाम दे चुका था।
दौराने तलाश दिनांक 30.05.2024 को पुलिस थाना मदनगंज जिला अजमेर द्वारा उक्त सतपाल फौजी व उसके साथियो को गिरफतार किया जाकर बाद अनुसंधान न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। जिस पर पुलिस थाना प्रतापनगर टीम केन्द्रिय कारागष्ह अजमेर से मुख्य आरोपी सतपाल फौजी व उसके साथी आरोपी विकाष षर्मा , जितेन्द्र सोनी व विक्रमजीत को प्रोडेक्षन वारंट से गिरफतार किया जाकर आरोपी विक्रमजीत सिंह को बाद अनुसंधान के न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया व मुख्य आरोपी सतपाल फौजी व उसके साथी जितेन्द्र सोनी , विकाष षर्मा का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर आरोपीगण की निषादेही से प्रकरण मे चोरी किये गये लाखो रूपये के सोने चांदी के आभुशण जब्त किये गये।
गिरफतार आरोपीगणः-
-सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी पुत्र ओमपाल सिंह जाति राजपूत उम्र 43 साल निवासी ग्राम कासन पुलिस थाना आईएमटी मानेसर सेक्टर 7 जिला गुरूग्राम हरियाणा।
– विकास षर्मा उर्फ पवन षर्मा पुत्र श्री दामोदार जाति ब्राह्मण उम्र 36 साल निवासी ग्राम माखर पुलिस थाना बग्गड जिला झुन्झुनु।
– विक्रमजीत पुत्र रामचन्द्र जाति राजपूत उम्र 31 साल निवासी खेडी तलवाना, पुलिस थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ हरियाणा।
– जितेन्द्र उर्फ जाॅनी पुत्र श्री मुरारीलाल जाति सोनी उम्र 39 साल निवासी हेलीमण्डी टोडापुर पुलिस थाना पटौदी, जिला गुरूग्राम, हरियाणा (चोरी का माल खरीदने वाला)।
तरीका वारदातः गिरोह का मास्टरमाइंड सतपाल सिंह चैहान उर्फ फौजी सेना में था। पारिवारिक कारणों से फौज की नौकरी छोडने के बाद वह हरियाणा स्थित घर लौट आया और अपराध जगत मे सक्रिय हो गया। सतपाल ने उत्तरप्रदेष, गुजरात राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, महाराश्ट्र और दिल्ली में ताबडतोड वारदाते की। आरोपी सतपाल सिंह उर्फ सतपाल फौजी षातिर व बदमाष प्रवृति का है, जिस पर पूर्व में हत्या, चोरी, लूट, डकैती एवं नकबजनी की 100 से अधिक वारदाते कर रखी है। षातिर आरोपीगण अपनी लग्जरी कार से आते और पाॅष काॅलोनी वाले फ्लेट में जाकर वहां के सुरक्षाकर्मी और आसपास के लोगों को चकमा देकर वारदात को अंजाम देते। उक्त आरोपीगणों ने बताया कि आरोपीगण गूगल में मुख्य षहरो की पाॅष व वीआईपी काॅलोनियां सर्च करने के बाद गिरोह के सदस्य रैकी करते थे और फ्लेटस पर जाकर ताला लगे फ्लेटों को चिन्हित कर वहां वारदाते करते थे।
नोटः- गिरफतार मुख्य आरोपी सतपाल फौजी व उसके साथियो से प्रकरण की घटना मे चोरी किये गये सोने चांदी के अन्य आभुशणो के संबध मे अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीमः-
भरत योगी थानाधिकारी, चन्दन सिंह सउनि, नागेन्द्र सिंह कानि, सुनील कुमार कानि, हरदयाल कानि, रामस्वरूप कानि, शंकरलाल कानि, नन्दकिशोर कानि
