पुलिस राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के किशनपोल पुलिस चौकी के पास गुरुवार रात्रि को कार्रवाई करने पहुंची पुलिस के राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में कुछ युवकों के खिलाफ सूरजपोल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार सूरजपोल थाने में तैनात कांस्टेबल शक्तिसिंह पुत्र मदनसिंह शेखावत निवासी नाथूसर ने किशनपोल चौकी के पास गली नंबर एक निवासी आरोपी अलताफ कलेजी सालिक, मोहसिन, रोबोट व मुस्तफा शेख व अन्य दो तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें गत 31 अगस्त को रात्रि करीब 10 बजे ड्यूटी पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के राजकार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!