रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग और शाही शादी में देश का सबसे पसंदीदा शहर

उदयपुर के नाम इस साल का सातवां तमगा
उदयपुर| शाही शादी और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देश—दुनिया में मशहूर उदयपुर का नाम इस साल का एक और तमगा लगा है। ऑनलाइन ट्रेवल पाेर्टल हाॅलीडीफाई ने शादियाें के लिए देश के बेहतरीन 12 वेडिंग डेस्टिनेशन में उदयपुर को पहले नंबर पर रखा है। जबकि राजस्थान के तीन और शहर इसमें शामिल हुए हैं। जिसमें जयपुर जयपुर को दूसरे, जोधपुर और नीमराना किला (अलवर) काे छठा और सातवां पसंदीदा डेस्टिनेशन बताया है।
गौरतलब है कि इस साल उदयपुर रोमांटिक शहर, बेस्ट लोकेशन, वूमेन सोलो ट्रैवलिंग सहित 6 तमगे हासिल कर चुका है। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना का कहना है कि उदयपुर शुरुआत से वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर है। अब कई प्लेटफाॅर्म पर नाम आने से सेलिब्रिटी वेडिंग का ट्रेंड बढ़ा है। देश-दुनिया से प्री-वेडिंग, वेडिंग, और पार्टी फंक्शन के लिए शहर काे पसंद किया जा रहा है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!