युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, कोहनी के पास चार इंच तक घुसा

उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र के हाड़ारानी चौराहे पर सोमवार दिनदहाड़े चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। कोहनी पर लगा चाकू चार इंच तक धंस गया, जिसे उसके साथी ने एमबी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखर्जी चौक, सूरजपोल निवासी फरहान अपने दोस्त के साथ हाड़ा रानी चौराहे पर काम से गया था। इसी दौरान वहां आए चार युवकों ने फरहान से मारपीट शुरू कर दी। उनमें से एक युवक ने चाकू से उस पर हमला कर दिया, जो उसके दाएं हाथ की कोहनी के ऊपर जा लगा। जिसके बाद हमलावर फरार हो गए थे। फरहान को उसका दोस्त एमबी अस्पताल ले गया। तब उसके हाथ में चाकू धंसा था। बताया गया कि हमले में करीब चार इंच तक चाकू उसके हाथ में घुसा हुआ था। अस्पताल में भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। इधर, हिरणमगरी थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान लेने के साथ ही जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। यूं तो पीड़ित ने लूट को लेकर हमले की बात कही है लेकिन पुलिस को शंका है कि मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। इसको लेकर पुलिस दोनों नजरियों से जांच में जुटी है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!