थाना क्षैत्र की अन्य लूट का भी खुलासा, अभियुक्त थाना बाघपुरा का हिस्ट्रीशीटर
उदयपुर। शहर के अम्बामाता थानान्तर्गत गत 28.06.2023 को प्रार्थी पीयूष कटारा पुत्र कान्तिलाल कटारा निवासी जगदीश चौक , उदयपुर ने रिपोर्ट पेश की कि मैं व मेरे मित्र होटल से काम खत्म करके रात्रि 3.00 ए.एम. के करीब अपने घर पर जा रहे थे कि ब्रहमपोल के पास एक व्यक्ति ने चाकू दिखा कर हमको रोका तथा चाकू की नोक पर हमारी स्कूटी नम्बर आरजे 27 बीए 0414 को छीन कर लेकर चला गया। जिस पर प्रकरण संख्या 421/23 धारा 392 भादस में दर्ज कर अभियुक्त की तलाश प्रारम्भ की गई।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर भुवन भूषण यादव द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये गये। जिस पर मंजीत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर तथा चांदमल पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पश्चिम के सुपरविजन में रविन्द्र चारण थानाधिकारी, अम्बामातामय टीम द्वारा अथक प्रयास कर प्रकरण दर्ज होने के बाद मात्र 04 घण्टे के अन्दर अज्ञात अभियुक्त का पता किया जाकर उबेश्वर जी रोड पर अभियुक्त मितुल उर्फ टोक्सिक पुत्र राजेन्द्र निवासी लखारा चौक , बाघपुरा, को गिरफ्तार किया जाकर उसके कब्जे से लूटी गई स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में थाना अम्बामाता में ही पूर्व में एक दुकान पर लूट करना स्वीकार किया है। अभियुक्त शातिर बदमाश होकर थाना बाघपुरा का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध पूर्व में 13 प्रकरण दर्ज है तथा अभियुक्त लूट व मारपीट, पैसे छीनने आदि घटनाएं करने का आदी है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
