ताराचंद मीणा कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी घोषित

उदयपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व उदयपुर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा को कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में “रक्षाबंधन” कांग्रेस मीडिया सेंटर के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने धानमंडी स्थित बालेश्वर महादेव के यहां आतिशबाजी कर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया कांग्रेस जिंदाबाद, ताराचंद मीणा जिंदाबाद के नारे लगाये। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर हैं। उदयपुर के सभी इलाकों में यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी ने भी एक दूसरे को लड्डू खिलाकर सूरजपोल, हाथी पोल, देहली गेट, तीज का चौक, शास्त्री सर्कल सहित कई स्थानों पर आतिशबाजी की एवं लड्डू खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

इस मौके पर लता साहू, दिव्या साहू, शिव निका सराफ, सुमन साहू, अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, नितेश सराफ, ओम आगाल, नरेश स्वामी, गोपाल साहू, बाबूलाल साह, मनीष शर्मा, गोविन्द सक्सेना, डॉ. संदीप गर्ग, राजवीर मेघवाल, हिमांशु चौबीसा, पीराराम चौधरी, दीपेश कुमावत सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!