मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर वार्ता आयोजित

उदयपुर। रोटरी क्लब युवा द्वारा आज मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकथाम पर एक वार्ता आयोजित की गई। जिसके मुख्यअतिथि मनेाचिकित्सक डॉ. आर.क.े शर्मा थे।
क्लब अध्यक्ष संगीता शर्मा एवं सचिव एश्वर्या सिंह ने बताया कि डॉ. शर्मा ने उपरोक्त विषयान्तर्गत सभी को अपनें बच्चों की दिन-प्रतिदिन की गतिविधि पर ध्यान रखनंे को कहा। उन्होंने बताया कि सकारात्मक मानसिकता, स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली और नियमित व्यायाम किसी के मानसिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आरटीएन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अपर्णा शर्मा ने बताया कि उपरोक्त वार्ता में सभी सदस्य लाभान्वित हुए। डीन डॉ. प्रेम सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रभावशाली बना दिया। इस अवसर पर सहायक प्रान्तपाल डॉ. ममता धूपिया, क्लब एडमिनिस्ट्रेशन डायरेक्टर लवली सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!