सभी को साथ लेकर चलना मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता- रघुवीर सिंह मीणा

कांग्रेस को एकजुट रखना हम सभी की जिम्मेदारी – कचरू लाल चौधरी
रघुवीर सिंह मीणा ने उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला।
उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद रघुवीर सिंह मीणा की नियुक्ति होने पर आज रघुवीर सिंह मीणा द्वारा पदभार ग्रहण किया गया।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि सबसे पहले प्रातः 11.15 बजे के शुभ मुहूर्त पर सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूजन कर निवर्तमान अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा को पदभार सौंपा गया। पदभार ग्रहण कर रघुवीर सिंह मीणा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
पदभार ग्रहण के बाद आर. एम. वी. सभागार में पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कोंग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने उपस्थिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे नहीं बल्कि आप सभी को सौंपा है। शीर्ष नेतृत्व ने यह संदेश दिया है कि पार्टी के आदेश के बाद सभी को एक जाजम पर बैठकर सभी के साथ काम करना है। मीणा ने कहा कि मैने सरपंच बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करी उसके बाद विधायक बना फिर कांग्रेस पार्टी ने मुझे मंत्री भी बनाया साथ ही पीसीसी में राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर भी रहा। उसके बाद पीसीसी उपाध्यक्ष भी बना। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने मुझे सांसद सदस्य बनकर दिल्ली भी भेजा उसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सर्वोच्च कमेटी सीडब्ल्यूसी सदस्य भी बनाया और अब मुझे उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया। शीर्ष नेतृत्व ने “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत अलग-अलग राज्यों में कई बड़े पदों पर रहे नेताओं को जिला अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दिया है कि कांग्रेस में कोई नेता बड़ा या छोटा नहीं होता, उसे शीर्ष नेतृत्व द्वारा जब भी जो भी जिम्मेदारी दी जाए उसे वो पूरी करनी है। आज हम सभी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया। हम सभी को साथ लेकर उदयपुर देहात जिले में कांग्रेस को मजबूत करेंगे। और आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा कर सफाया करेंगे।
देहात जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि “संगठन सृजन अभियान” के अंतर्गत सभी की राय मशवरा कर शीर्ष नेतृत्व ने रघुवीर सिंह मीणा को उदयपुर देहात जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है और अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करें। मेरे कार्यकाल में आप सभी ने मुझ पर विश्वास व्यक्त किया एवं समय-समय पर समर्थन दिया उसके लिया आप सभी का आभार। और आप सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मेरा आग्रह है कि हम उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा के हाथ मजबूत करे और उदयपुर देहात जिला में कांग्रेस को मजबूत करे।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, सलूंबर जिला कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष परमानंद मेहता, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस नवनियुक्त अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष ख्याली लाल सुहालका, पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, पीसीसी उपाध्यक्ष हीरा लाल दरांगी, पीसीसी महासचिव राज सिंह झाला, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, बड़ी सादड़ी पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ शंकर यादव, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, पूर्व विधायक बसंती देवी मीणा, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, पूर्व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी महासचिव पंकज शर्मा, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, हनुमंत सिंह बोहडा, पूर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, श्याम लाल चौधरी, विधायक प्रत्याशी विवेक कटारा, सुनील भजात, संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, डॉ कौशल नागदा, सेवादल अध्यक्ष मोहब्बत सिंह राणावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती डांगी, एनएसयूआई अध्यक्ष जीतेश खटीक, झाड़ोल प्रधान राधा देवी परमार, खेरवाड़ा प्रधान पुष्पा मीणा, नयागांव प्रधान कमला परमार, ऋषभदेव प्रधान केसर देवी मीणा, फलासिया प्रधान शंभू लाल खराड़ी, मावली प्रधान नरेंद्र जैन, झल्लारा प्रधान धुली राम मीणा, खेरवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश मीणा, ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष रूप लाल मीणा, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह चढ़ना, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, झाड़ोल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र जैन, कोटड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रायसा राम खैर, गिर्वा ब्लॉक कांग्रेस ओनार सिंह सिसोदिया, भींडर ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गणेश लाल चौधरी, सलूंबर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह सोमेश्वर मीणा, सलूंबर नगर पालिका अध्यक्ष प्रद्युम्न कौड़ियां, धरियावद नगर पालिका अध्यक्ष के बी मीणा, पीसीसी सदस्य राम लाल गायरी, डॉ दरियाब सिंह चुंडावत, जय प्रकाश वानावत, बंसी लाल मीणा, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश पटेल, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष गणेश मेघवाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी, जिला परिषद सदस्य विश्ल्या कोठारी, सेवादल के दया लाल चौधरी, महेश त्रिपाठी, शहर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलवात, शाही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप सहित सहित कई पदाधिकारी एवम सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव गजेंद्र कोठारी ने किया एवं धन्यवाद पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या ने दिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!