UdaipurViews

भूमि पूजन के साथ टाउनहाॅल में भव्य श्याम दरबार का निर्माण शुरु

भूमि पूजन के साथ टाउनहाॅल में भव्य श्याम दरबार का निर्माण शुरु

-4 जून को होगी श्री खाटू भजन संध्याउदयपुर। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 4 जून को यहां टाउन हाॅल प्रांगण में होने वाले सातवें भव्य श्री श्याम महोत्सव में सजने वाले बाबा श्याम के दरबार का निर्माण बुधवार को भूमि पूजन के साथ शुरु हो गया। दरबार 61 फीट उंचा होगा जिसमें 22 फीट पर बनने वाले तोरणद्वार के बीच प्रभु श्याम विराजेंगे।श्री श्याम मित्र मंडल के सुनील बंसल ने बताया कि टाउनहाॅल में बुधवार को सुबह महोत्सव स्थल पर ष्याम गंगाजल का छिडकाव कर पूर्ण वैदिक रीति रिवाज से पंडित जगदीश चैबीसा ने भूमि पूजन करवाया। इसके…
Read More
5 राज यूनिट के चार कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स स्कॉलरशिप अवार्ड से सम्मानित

5 राज यूनिट के चार कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स स्कॉलरशिप अवार्ड से सम्मानित

उदयपुर, 31 मई। 5 राज गर्ल्स बटालियन उदयपुर के तत्वावधान में एनसीसी दिल्ली मुख्यालय से कैडेट वेलफेयर सोसायटी द्वारा 5 राज यूनिट के चार कैडेट्स को बेस्ट कैडेट्स स्कॉलरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया।यूनिट की प्रशासनिक अधिकारी मेजर छाया कोरवाल ने बताया कि हेड क्वार्टर डी.जी. एनसीसी द्वारा उदयपुर समूह मुख्यालय के 08 कैडेट्स को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया जिसमें चार कैडेट्स 5 राज यूनिट के है। यह पुरस्कार कैडेट्स को उनके एनसीसी के कार्यकाल में श्रेष्ठ कार्य तथा शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उच्च अंक प्राप्त करने के लिए दिया जाता है। बेस्ट कैडेट सीनियर विंग…
Read More
महाराणा प्रताप कि जयंती पर व्याख्यान

महाराणा प्रताप कि जयंती पर व्याख्यान

ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के तत्वावधान में दिनांक 05.06.2022 रविवार प्रातः ग्यारह बजे महाराणा प्रताप की 482 वी जयंती के उपलक्ष्य में विषय "" अंध राष्ट्रवाद व वैश्विक परिदृश्य में युग पुरुष महाराणा प्रताप के सार्वभौमिक मूल्यों का निहीतार्थ"" पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोज्य की जाएंगी। आयोजन सचिव,ग्लोबल हिस्ट्री फोरम के संस्थापक महासचिव डॉ आजात शत्रु सिंह शिवरती ने बताया कि   इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वयोवृद्ध 92 वर्ष इतिहासकार व पूर्व विभागाध्यक्ष ,इतिहास विभाग ,अलीगढ़ विश्वविद्यालय के  प्रो इरफान हबीब मुख्य अतिथि एवम् मुख्य वक्ता होंगे। अध्यक्षता "" पासपोर्ट मेन ऑफ़ इंडिया"" व  पूर्व विदेश सचिव,भारत सरकार एवम् सदस्य ,भारतीय…
Read More
लोहार समाज की निकली भव्य शोभायात्रा

लोहार समाज की निकली भव्य शोभायात्रा

उदयपुर। मालवीय लोहार समाज नवयुवक मंडल सोलह चैखला उदयपुर संभाग द्वारा आयोजित समाज के आराध्य देव श्री योगीराज लोहार बावजी की जयंती के उपलक्ष्य में आज पहली बार विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम पूज्य संत अवधेशानंदजी द्वारा लोहार बावजी एवं श्रीरुपनारायण भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया गया। शोभायात्रा नगर निगम से प्रारंभ हो सूरजपोल चैराहा, बापू बाजार, देहलीगेट, कोर्ट चैराहा, शास्त्री सर्कल होते हुए पुनः नगर निगम प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में पुरूषों ने केसरियां साफा व महिलाओं ने केसरिया साड़ी पहने रखी।शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी की पालकी, लोहार बावजी की धुणी…
Read More
पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

पत्रकार का स्वाभिमान उसकी खबरें:  प्रभु चावला

- हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जार की ओर से स्वाभिमान से साक्षात्कार कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रभु चावला का सम्बोधन। चित्तौड़गढ़। पत्रकारिता का आत्म सम्मान तभी रह सकता है जब पत्रकार की आत्म निर्भरता होगी। ग्रामीण पत्रकार भारत की आत्मा है और हिन्दुस्तान की पत्रकारिता में अन्य देशों के मुकाबले आज भी दम है। यह पत्रकारिता का ही कमाल है कि भारतीय लोकतंत्र में सत्ता तक परिवर्तन होते रहते है। पत्रकार का स्वाभिमान खबर है और आज की पत्रकारिता खरी नही है। हमने आंख और कान दोनो बंद कर रखे है। उक्त विचार हिन्दुस्तान के दिग्गज पत्रकार प्रभु चावला ने…
Read More
सलूंबर नगर पालिका उपचुनाव की मतगणना भाजपा प्रत्याशी अनिता की जीत

सलूंबर नगर पालिका उपचुनाव की मतगणना भाजपा प्रत्याशी अनिता की जीत

उदयपुर, 30 मई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की नगर पालिका सलूंबर में आयोजित वार्ड नंबर 9 के पार्षद के उपचुनाव की मतगणना सोमवार सुबह सम्पन्न हुई। मतगणना समाप्ति पश्चात जारी परिणाम अनुसार भारतीय जनता पार्टी की अनिता विजयी रही।निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सुरेन्द्र पाटीदार ने बताया कि मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिता को 248 वोट मिले जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस की अर्चना वैष्णव को 212 व नोटा को 6 वोट प्राप्त हुए। भाजपा की अनिता 36 वोट से विजयी घोषित की गई। मतगणना समाप्ति एवं परिणामों की घोषणा के बाद रिटर्निंग अधिकारी पाटीदार ने विजेता प्रत्याशी…
Read More
ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

ऋण के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 30 मई। अल्पसंख्यक मामलात विभाग उदयपुर द्वारा सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के व्यावसायिक एवं शैक्षणिक ऋण हेतु ऑफलाईन आवेदन 17 जून तक आमंत्रित किए गए हैं।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व्यावसायिक ऋण के अन्तर्गत राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड, जयपुर के दिशा-निर्देश एवं नियमानुसार 18 से 54 वर्ष की आयु के अल्पसंख्यक समुदाय जनों को ऋण वितरित किये जायेगें। इसमें निर्धारित कलस्टर से संबंधित आवेदन जिसमें परम्परागत एवं वंशानुगत आर्टिजन बुनकर, राष्ट्रीय/राज्य/जिला पर पुरस्कृत हस्तशिल्पी समाज के सबसे वंचित तबके के उद्यमी एवं स्टार्टअप उद्यमी एवं महिलाओं को वरीयता दी जायेगी। शैक्षणिक ऋण के अन्तर्गत…
Read More
विश्व तम्बाकू दिवस पर जिलेभर में होंगे शपथ व जागरूकता कार्यक्रम

विश्व तम्बाकू दिवस पर जिलेभर में होंगे शपथ व जागरूकता कार्यक्रम

उदयपुर, 30 मई। राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र एवं निरोगी राजस्थान अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय तंबाकू मुक्त राजस्थान अभियान की क्रियान्विति के क्रम में मंगलवार 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जिले भर में शपथ व जागरूकता कार्यक्रम होंगे।इस आयोजन के संबंध में सोमवार को संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ जुल्फिकार अहमद काजी, सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ राघवेंद्र राय ने सूचना केंद्र भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर मीडियाकर्मियों से इस अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। संयुक्त निदेशक डॉ. काजी ने तंबाकू दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी…
Read More
जेवाणा की प्रिया का भारतीय वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

जेवाणा की प्रिया का भारतीय वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन

21वी एशियन महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिताउदयपुर, 30 मई। आगामी 4 जुलाई से 11 जुलाई  नूर-सुलतान कजाकिस्तान में होने वाली 21वीं एशियन महिला अंडर-20 वॉलीबाल प्रतियोगितामें मेवाड़ की बेटी प्रिया चौधरी का भारतीय वॉलीबाल टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन हुआ है।उदयपुर ज़िला वॉलीबॉल संघ के सचिव हेमराज सोनवाल ने बताया है की प्रिया भुवनेश्वर उड़ीसा में 23 अप्रैल 2022 से भारतीय वॉलीबॉल प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रही है। मूलत उदयपुर ज़िले के छोटे से गांव जेवाणा की प्रिया ने इस से पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता मै हिस्सा लिया और अपने गांव और उदयपुर का नाम रोशन किया है।प्रिया ने…
Read More
आरजीएचएस लाभार्थियों की समस्याओं का हो शीघ्र समाधान: एडीएम

आरजीएचएस लाभार्थियों की समस्याओं का हो शीघ्र समाधान: एडीएम

उदयपुर, 30 मई। आरजीएचएस योजना से लाभ प्राप्त कर रहे पेंशनर्स, फेमिली पेंशनर्स तथा अन्य लाभार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को एडीएम प्रशासन ओ.पी.बुनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।एडीएम बुनकर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना व मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरजीएचएस के साथ पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने आरजीएचएस लाभार्थियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर इनका शीघ्र समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।बैठक में पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष द्वारा पेंशनर्स…
Read More
error: Content is protected !!