अवैध अफीम डोडा चुरा परिवहन के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार व मोटरसाईकिल जब्त
थाना बेकरियाः- जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर मनोज कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व धरपकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कुन्दन कंवरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व कुशाल चोरडिया वृताधिकारी वृत कोटडा के निर्देशन में मुकेश कुमार थानाधिकारी बेकरिया मय टीम द्वारा दिनांक 01.06.2022 को उदयपुर से पिण्डवाडा रोड पर नाकाबन्दी प्रारम्भ की। दौराने नाकाबन्दी उदयपुर की तरफ से दो मोटरसाईकिल एक काले रंग की पल्सर व एक एच एफ डिलक्स मोटरसाईकिल बिना नम्बरी तेजगति से आती नजर आई। दोनो मोटरसाइकिल पर दो-दो लडके बेठे हो उनके बीच में एक-एक प्लास्टिक का कट्टा…
