36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं व 7 लाख किसानों के बिजली बिल हुए शून्य-मुख्यमंत्री
- सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी पर्याप्त बिजली - 2 वर्षों में दिए जाएंगे 4.88 लाख कृषि विद्युत कनेक्शन जयपुर, 04 जून। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लगभग 1.25 करोड़ किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में 1044 करोड़ का अनुदान देकर राहत दी गई है, जिससे लगभग 43 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो गए हैं। प्रदेश सरकार की सक्रियता एवं बेहतर प्रबन्धन से राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है। गहलोत शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे…
