UdaipurViews

नवधा और कल्पना परदेशी का एपीआरओ के पद पर चयन

नवधा और कल्पना परदेशी का एपीआरओ के पद पर चयन

उदयपुर, 10 जून। सहायक जनसंपर्क अधिकारी भर्ती परीक्षा में वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार स्व अनुपम परदेशी की पुत्री नवधा परदेशी एवं पुत्रवधू कल्पना परदेशी दोनों का एक साथ सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) के पद पर चयन हुआ है। स्व अनुपम परदेशी के पुत्र प्रवेश परदेशी पहले से ही राजस्थान जनसंपर्क सेवा के अधिकारी हैं एवं वर्तमान में सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी उदयपुर के पद पर पदस्थापित होकर सेवाएं दे रहे हैं। परिवार की बेटी और बहू दोनों का चयन होने से अब पूरा परदेशी परिवार राजस्थान जनसंपर्क सेवा में कार्यरत होगा। इनका पूरा परिवार साहित्य लेखन एवं पत्रकारिता से जुड़ा…
Read More
जिले भर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू

जिले भर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान शुरू

अभियान की प्रभावी क्रियान्विति के लिए कलक्टर ने ली बैठकआमजन को मिले शुद्ध एवं पौष्टिक उत्पाद, मिलावटखोरों पर हो सख्त कार्रवाई-कलक्टरउदयपुर, 10 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उदयपुर जिले में एक बार फिर से शुद्ध के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने अभियान की प्रभावी क्रियान्वित के लिए संबंधित विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।जिला कलक्टर ने कहा कि उदयपुर वासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें शुद्ध एवं पौष्टिक उत्पाद मिले और मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आमजन की स्वास्थ्य…
Read More
प्रशिक्षित हुए कृषि आदान विक्रेता-तकनीकी दक्षता से करेंगे कार्य

प्रशिक्षित हुए कृषि आदान विक्रेता-तकनीकी दक्षता से करेंगे कार्य

उदयपुर 10 जून। मैनेज हैदराबाद के तत्वाधान में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान जयपुर के सहयोग से नोडल प्रशिक्षण संस्था प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) उदयपुर में संचालित कृषि आदान विक्रेताओं के एक वर्षीय पाठ्यक्रम का समापन शुक्रवार को आत्मा सभागार प्रतापनगर में समापन हुआ।आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. रवीन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस कोर्स को कृषि आदान विक्रेताओं के लिए एक वर्ष पहले प्रारंभ किये कार्यक्रम की वार्षिक परीक्षा शुक्रवार को सम्पन्न हुई। इस मौके पर राज्य नोडल अधिकारी के.के.मंगल भी उपस्थित रहे। वर्मा ने बताया कि राजस्थान में इस समय 72 बैच विभिन्न नोडल प्रशिक्षण संस्थानों पर संचालित किये…
Read More
गांव में चौकसी ग्रुप ने लगवाया आरओ प्लांट

गांव में चौकसी ग्रुप ने लगवाया आरओ प्लांट

उदयपुर, 10 जून। उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव में चौकसी ग्रुप की ओर से सीएसआर के तहत आरओ प्लांट लगवाया गया। जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि चौकसी ग्रुप की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत यहां आने वाले खिलाडि़यों एवं आमजनों के पेयजल सुविधार्थ यह व्यवस्था की गई है। इसके लिए उन्होंने चौकसी ग्रुप का आभार जताया।
Read More
जनगणना निदेशक ने ग्राम पंचायत बड़गांव में जानी कार्यों की प्रगति

जनगणना निदेशक ने ग्राम पंचायत बड़गांव में जानी कार्यों की प्रगति

उदयपुर, 10 जून। जनगणना निदेशक राजस्थान बिष्णुचरण मल्लिक शुक्रवार को उदयपुर की यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान वे ग्राम पंचायत बड़गांव पहुंचे और जन्म-मृत्यु रजिस्टर, पत्रावली एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन निरीक्षण किया।मल्लिक ने जनगणना से संबंधित एसआरएस के कार्य में नियुक्त सुपरवाइजर एवं अंशकालिक प्रगणक के कार्यों की प्रगति एवं ऑनलाइन रिपोर्ट संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी दिनेश श्रीमाली, कनिष्ठ सलाहकार जनगणना कमलेश शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राकेश सिरवी, कनिष्ठ सहायक रसीला गमार आदि उपस्थित रहे।
Read More
संयुक्त निदेशक ने किया 5 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण

संयुक्त निदेशक ने किया 5 सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण

उदयपुर, 10 जून। प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार से सघन अभियान शुरुआत की गई है।  अभियान की शुरुआत में उदयपुर जोन के संयुक्त निदेशक चिकित्सा डॉ जुल्फिकार अहमद काजी ने उदयपुर जिले में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत संचालित 5 सोनोग्राफी संस्थानों का निरीक्षण किया। अभियान के अंतर्गत उन्होंने सोनोग्राफी केंद्रों पर रिकॉर्ड संधारण रजिस्टर, दस्तावेजों की जांच, योग्य चिकित्सक का पंजीकरण, लिंग परीक्षण नहीं किए जाने के चेतावनी बोर्ड सहित अधिनियम की पालना से संबंधित बिंदुओं का निरीक्षण किया।सोनोग्राफी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए संयुक्त निदेशक डॉ काजी, समुचित प्राधिकारी अधिकारी गिर्वा एवं पीसीपीएनडीटी…
Read More
मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुरू हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए शुरू हुआ शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

2 खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच के लिए भिजवाएंउदयपुर, 10 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार से शुरू हुए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा गठित टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर नमूने लिए गये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक गुप्ता ने 2 खाद्य प्रतिष्ठानों से नमूने लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भिजवाए गए।सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि इस अभियान के तहत एक नमूना हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित मैसर्स न्यू लक्ष्मी डेयरी से बिना डिब्बा बंद पैकिंग के खुले में बिक रहे घी का नमूना लिया गया। दूसरा नमूना कलडवास स्थित स्थित…
Read More
ट्रेवल्स ऑफिस में घुस कर मारपीट व तोडफोड करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रेवल्स ऑफिस में घुस कर मारपीट व तोडफोड करने के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सूरजपोलः- दिनांक 04.06.2022 को प्रार्थी राजेश विधानी पिता सुन्दरदास जी निवासी 11, कमला नगर, गुलाब बाग रोड, ने रिपोर्ट पेश की कि मेरे ऑफिस राज ट्रावेल्स में भगवान सिंह ने आकर मेरे पुत्र से शराब के लिए पैसे मांगे जो न देने पर मेरे पुत्र के साथ मारपीट की जिससे मेरे पुत्र के बाए हाथ, सिर और मुह पर चोट आई। उसके बाद मेरे पुत्र मौके से भाग गया। उसके बाद भगवानसिंह ने आफिस के काउन्टर व कम्प्युटर तोड दिये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 208/2022 धारा 341, 323, 327, 427 भादस. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।…
Read More
भांग मिश्रीत मुनका गोलियां बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

भांग मिश्रीत मुनका गोलियां बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना सूरजपोलः लीलाधर मालवीय थानाधिकारी सूरजपोल मय टीम द्वारा दिनांक 07.06.2022 को मुखबीर की सुचना के आधार पर उदयपोल के पास से छगनलाल पिता आलाराम निवासी कच्ची बस्ती, उदयापोल, अरावली पेट्रोल पम्प के पास, सुरजपोल जिला उदयपुर को भांग मिश्रित गोलिया लोगो को बेचते हुये पाया जाने से बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 110 अवैध भांग मिश्रीत गोलिया मिली जिनका कुल वजन 550 ग्राम था। अभियुक्त को बाद पुछताछ न्यायालय पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। टीम सदस्य: लीलाधर मालवीय थानाधिकारी सूरजपोल, तेजसिंह हैडकानि.708, रणजीत कुमार कानि.1872, कैलाश कानि.3210।
Read More
भारत  के राष्ट्रपति का चुनाव, 2022 (16वां राष्ट्रपति चुनाव)

भारत के राष्ट्रपति का चुनाव, 2022 (16वां राष्ट्रपति चुनाव)

भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार, निवर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव पूरा करना आवश्यक है। संविधान के अनुच्छेद 324 में राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव अधिनियम, 1952 तथा राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति चुनाव नियम, 1974 के अनुसार भारत के राष्ट्रपति के चुनाव के संचालन का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण भारत निर्वाचन आयोग में निहित है।
Read More
error: Content is protected !!