UdaipurViews

सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

सद्गुरू के प्रेरणा प्रकाश से ही जीवन सार्थक

नारायण सेवा में सेवागुरू को नमन कर शिष्यों और दिव्यांगों ने लिया आशीर्वादउदयपुर 13 जुलाई। नारायण सेवा संस्थान में गुरू पूर्णिमा पर्व पर साधकों, देश के विभिन्न भागों से निःशुल्क चिकित्सा के लिए आये दिव्यांगों और समाजसेवियों ने संस्थापक सेवागुरू कैलाश मानव का वन्दन अभिनन्दन किया। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि जिसके जीवन में सद्गुरू की प्रेरणा का प्रकाश है उसका जीवन सार्थक है। ईश्वर के श्रीचरणों तक जाने का मार्ग गुरू के आशिषों से होकर ही पहुंचता है। कैलाश मानव ने अपने अभिनन्दन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यहां जिस उम्मीद से देश-विदेश से दिव्यांग…
Read More
उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविर आज

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई शिविर आज

उदयपुर, 13 जुलाई। राज्य सरकार की ओर से जनभावना के अनुरूप पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं व समस्याओं की सुनवाई एवं त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की अनुपालना में प्रत्येक माह के दूसरे गुरुवार को आयोजित होने वाले जन सुनवाई शिविरों के लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने निर्देश जारी किए हैं।कलक्टर मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उदयपुर जिले में 14 जुलाई को सभी उपखंड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों में उपखंड…
Read More
कलक्टर ने नगर निगम पार्षदों के साथ की बैठक,कहा-आपके सहयोग से ही सफल होगा अभियान

कलक्टर ने नगर निगम पार्षदों के साथ की बैठक,कहा-आपके सहयोग से ही सफल होगा अभियान

प्रशासन शहरों के संग अभियान 15 जुलाई से-      उदयपुर 13 जुलाई।जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि हर पार्षद आम जनता से सीधा जुड़ा होता है और प्रशासन शहरों के संग अभियान आम जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए ही आयोजित हो रहा है, ऐसे में अभियान की सफलता पार्षदों के सहयोेग से ही होगी।  कलक्टर मीणा  राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले में आगामी 15 जुलाई से आयोजित होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर निगम उदयपुर के पार्षदों की बैठक को संबोधित कर…
Read More
नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक में हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक में हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

विकास कार्यों में गुणवत्ता का खयाल रखें-कलक्टरउदयपुर 13 जुलाई। नगर विकास प्रन्यास के अध्यक्ष और जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि नगर विकास प्रन्यास के तहत होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाए ताकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों का फायदा आमजनता को मिल सके।कलक्टर मीणा बुधवार को नगर विकास प्रन्यास की सामान्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए न्यास सदस्यों व अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।इस दौरान उन्होंने न्यास के माध्यम से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विभिन्न 52 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए।…
Read More
सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 19 अगस्त से-17 जुलाई को होगा उदयपुर में होगा ट्रायल

सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 19 अगस्त से-17 जुलाई को होगा उदयपुर में होगा ट्रायल

उदयपुर 13 जुलाई। अंतर जिला सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2022 का आयोजन 19 अगस्त से 30 अक्टूबर 2022 तक बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर एवं कोटा जिलों में किया जा रहा है।अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी बुनकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता के कार्यक्रम अनुसार 19 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक बाड़मेर में अंतर जिला सिविल सेवा सप्तम बास्केटबॉल का आयोजन किया जाएगा। षष्टम वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 3 सितंबर से 5 सितंबर 2022 तक जिला जैसलमेर में होगा।तृतीय टेनिस तथा पंचम बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बीकानेर में होगा। प्रथम टेनिस प्रतियोगिता दिनांक 28 अक्टूबर से…
Read More
मतदाता पंजीकरण प्रपत्र बने सुविधाजनक

मतदाता पंजीकरण प्रपत्र बने सुविधाजनक

राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक संपन्नउदयपुर 13 जुलाई। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के पंजीकरण के लिए भरे जाने वाले प्रपत्रों को सुविधाजनक बनाया है। इस संबंध में जानकारी देने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर की अध्यक्षता में बुधवार को सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जगदीश बाबरिया (बहुजन समाज पार्टी),  टीटू सुथार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), सुभाष श्रीमाली (सीपीआई), मनोज मेघवाल (भारतीय जनता पार्टी), त्रिलोक पूर्बिया (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), हीरालाल, सीपीआई (मार्कसिस्ट) उपस्थित रहे।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी बुनकर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के परामर्श से…
Read More
प्रदेश के 6 प्रमुख केंद्रीय बस स्टैंडों के रिपेयर संबंधित डीपीआर 15 दिन में करें तैयार- मुख्य सचिव

प्रदेश के 6 प्रमुख केंद्रीय बस स्टैंडों के रिपेयर संबंधित डीपीआर 15 दिन में करें तैयार- मुख्य सचिव

-परिवहन विभाग की बजट घोषणा 2022-23 की 18 में से 12 घोषणाओं की क्रियान्वित पूर्ण जयपुर, 12 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की बजट घोषणा 2022-23 की 18 में से 12 घोषणाओं पर क्रियान्वित पूर्ण होना संतोषप्रद है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शेष बजट घोषणाओं की भी समयबद्ध क्रियान्वित सुनिश्चित की जाए। मुख्य सचिव मंगलवार को शासन सचिवालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की बजट घोषणा एवं जन घोषणा पत्र की प्रगति की समीक्षा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। श्रीमती शर्मा ने राजस्थान राज्य…
Read More
नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री से खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने प्राप्त किया राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार

नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री से खान मंत्री प्रमोद जैन भाया ने प्राप्त किया राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार

माइंस क्षेत्र में राजस्थान की बड़ी उपलब्धि,पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार जयपुर, 12 जुलाई। राजस्थान के खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय खान मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित समारोह में राष्ट्रीय खनिज विकास पुरस्कार ग्रहण किया। नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में पुरस्कार का वितरण केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ,केन्द्रीय माइंस, कोल एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी व माइंस, कोल एवं रेल्वे राज्य मंत्री श्री राव साहेब पाटिल दानवे की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में राजस्थान के माइंस,…
Read More
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने पदभार संभाला

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने पदभार संभाला

उदयपुर, 12 जुलाई। राज्य सरकार के आदेशानुसार उदयपुर जिले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर खुशबू शर्मा ने पदभार संभाला लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रभाग प्रभारियों व कर्मचारियों से विभागीय योजनाओं जैसे छात्रावास संचालन, राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, छात्रवृति तथा ऋण योजना आदि की जानकारी ली तथा इन योजनाओं को अधिक से अधिक लाभ पात्रजनों को पहँुचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मदरसों के निरीक्षण के माध्यम से शिक्षा के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
Read More
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन पोर्टल शुरू, विद्यार्थी 31 तक कर सकेंगे आवदेन

उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए नवीन पोर्टल शुरू, विद्यार्थी 31 तक कर सकेंगे आवदेन

उदयपुर, 12 जुलाई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रक्रिया में शैक्षणिक सत्र 2022-23 से किए गए परिवर्तन योजना में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थियों के आवेदन हेतु नवीन पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह ने बताया कि विद्यार्थी 31 जुलाई तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्र-छात्रा मोबाइल नम्बर व ई-मेल आईडी स्वयं की ही दे।उन्होंने बताया कि आवेदकों को आवेदन पत्र ऑनलाइन करते समय वांछित दस्तावेज व सूचनाएं तैयार रखना जरूरी होगा। सभी दस्तावेज जनाधार, राज ई वोल्ट, डीजी लॉकर से…
Read More
error: Content is protected !!