आईएमशक्ति निधि की जिला स्तरीय कार्यशालाग्रामीण महिला समूहों को सहकारिता के माध्यम से लाभान्वित करें- रेणु जयपाल
उदयपुर, 27 जुलाई। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजनान्तर्गत आईएमशक्ति निधि की जिला स्तरीय कार्यशाला बुधवार को महिला अधिकारिता आयुक्त रेणु जयपाल की अध्यक्षता में विज्ञान समिति सभागार में आयोजित हुई।कार्यशाला में आयुक्त जयपाल ने महिला स्वयं सहायता समूहों के सुदृढीकरण एवं महिलाओं को डेयरी, कृषि एवं ग्रामीण हस्तशिल्प उत्पादों के बारे में जानकारी ली एवं उनकी ब्राण्डिंग कर मार्केटिंग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय उत्पादों को वृहद् स्तर पर विपणन करने पर मदद मिल सके। उन्होंने ग्रामीण महिला समूहों को सहकारिता के माध्यम से भी लाभान्वित करने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को इंदिरा…
