मोदी ने दी गारंटी, राजस्थान की हर बेटी—बहू को सम्मान से जीने का अवसर मिलेगा
उदयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर उदयपुर में गुरुवार शाम पहली जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर जमकर घेरा। राज्य में बढ़ते महिला अपराध, भ्रष्टाचार तथा कानून व्यवस्था को लेकर जबरदस्त आक्रोश जताया। उन्होंने कहा, राजस्थान की हर बेटी—बहू को सम्मान से जीने का अवसर आने वाली भाजपा सरकार देगी। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा, वह गारंटी देते हैं कि बेटियां और बहू अपने घर से सुरक्षित माहौल में निकलेंगी। राजस्थान में महिलाएं खेत—खलिहान जाने से डरने लगी हैं। घर से निकलने के बाद कोई छात्रा सुरक्षित महसूस नहीं करती। उन्होंने कहा,…
