भीण्डर एसडीएम ने ली बैठक
क्षेत्रीय विकास एवं विभिन्न कार्यों पर हुई चर्चा उदयपुर, 17 अगस्त। भीण्डर पंचायत समिति सभागार में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में क्षेत्रीय विकास के विभिन्न मुद्दों के साथ पशुओं में फैले लम्पी स्किन रोग के नियंत्रण, प्रभावी रोकथाम एवं ग्रामीण ओलंपिक खेल के संबंध में चर्चा की गई।राज्य सरकार के निर्देशानुसार पशुओं में फैले लम्पी स्किन रोग के नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के संबंध में दिशा-निर्देश दिए और रोकथाम से लेकर बचाव के विभिन्न चरणों को विस्तार से बताया। इसके साथ ही ग्रामीण ओलंपिक खेल के संबंध में भी…
