udaipur

मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने किया केके गुप्ता का सम्मान

मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने किया केके गुप्ता का सम्मान

- केके गुप्ता स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त हुए उदयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केके गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। जिस पर मेवाड़ जन शक्ति दल उदयपुर कार्यकारिणी टीम ने गुप्ता के निवास पर जाकर उनका मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा ओढ़ाकर  स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक नरेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल, संरक्षक अतुल शर्मा और डॉ. परमवीर सिंह राव मौजूद थे। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि केके गुप्ता की इस नियुक्ति पर संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके…
Read More
स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम – सोशल मीडिया पर सही-गलत के भेद से रूबरू हुए विद्यार्थी

स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम – सोशल मीडिया पर सही-गलत के भेद से रूबरू हुए विद्यार्थी

उदयपुर 3 फरवरी| जिले के राजकीय विद्यालयों में आयुष्मान भारत योजना के तहत संचालित स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम अंतर्गत मंगलवार को  विभिन्न स्थानों पर सत्र आयोजित किए गए जिसमें विद्यार्थियों को सोशल मीडिया सही व भ्रामक सूचनाओं में भेद से परिचय कराया गया। डाइट प्रिंसिपल शीला काहाल्या के अनुसार आरएससीईआरटी उदयपुर के निर्देशन में डाइट उदयपुर के विद्यालयों में स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है जिसके तहत आज विद्यालयों में साप्ताहिक कैलेंडर अनुसार फरवरी माह के प्रथम सप्ताह की प्रदत्त थीम पर एक्टिविटी आयोजित की गई। कार्यक्रम के जिला उप समन्वयक त्रिभुवन चौबीसा के अनुसार…
Read More
कैंसर: ए से जेड पर व्याख्यान आयोजित

कैंसर: ए से जेड पर व्याख्यान आयोजित

विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला विज्ञान समिति और डॉ. डी.एस. कोठारी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 13वीं मासिक प्रौद्योगिकी व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता डॉ. महीप भटनागर, अध्यक्ष, विज्ञान समिति ने 'कैंसर: ए से जेड तक' विषय पर कैंसर के प्रकार, कारण, निदान, इम्यूनोथेरेपी, मॉलिक्यूलर थेरेपी तथा रोकथाम आदि पर विस्तृत एवं उपयोगी व्याख्यान प्रस्तुत किया। इंजी. आर.के. चतुर ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हरीश माथुर, पूर्व प्रोफेसर, आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज ने की। महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि वक्ता का परिचय डॉ. के.पी. तलेसरा ने…
Read More
टीएयू द्वारा आयोजित “द कैंसर क्वेस्ट – प्ले फॉर परपज”, विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में जागरूकता कार्यक्रम 4 फरवरी को

टीएयू द्वारा आयोजित “द कैंसर क्वेस्ट – प्ले फॉर परपज”, विश्व कैंसर दिवस पर उदयपुर में जागरूकता कार्यक्रम 4 फरवरी को

उदयपुर, 3 फरवरी। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर उदयपुर में कैंसर जागरूकता को लेकर एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम "द कैंसर क्वेस्ट - प्ले फॉर परपज़" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम टीएयू (टोबैको अवेयरनेस एंड एडिक्शन अंडरस्टैंडिंग) संस्था द्वारा 4 फरवरी को शाम 4 बजे से 7 बजे तक, द अर्बन स्क्वायर (थर्ड स्पेस), उदयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा लोगों को कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। टीएयू एक जागरूकता मंच है, जो स्वास्थ्य से…
Read More
सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

सांसद डॉ रावत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने मंगलवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल भी उपस्थित थे। सांसद डॉ रावत व अग्रवाल ने अपने राजस्थान व संसदीय क्षेत्र के विषयों पर भी नितिन नबीन से चर्चा की तथा वर्तमान वीबी जीराम जी को लेकर क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रातः स्मरणीय हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप की मूर्ति स्मृति के रुप में प्रदान की।
Read More
आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन विशाल कलश यात्रा में उमड़ा जनसमूह

आयड बस्ती का हिन्दू सम्मेलन विशाल कलश यात्रा में उमड़ा जनसमूह

उदयपुर 03 फरवरी / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सर्वसमाज की ओर से आयड़ बस्ती की ओर से विशाल कलश यात्रा निकाली गयी। संयोजक गणेश पालीवाल ने बताया कि कलश यात्रा सुथारवाड़ा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो छीपा मोहल्ला, विवेकानंद चौराहा, विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए शताब्दी चौराहे पर पहुंची जहॉ रेली धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी। शोभायात्रा में बड़ी संख्यॉ में महिलाएॅ पारम्परिक परिधान चुंदड पहने मंगल कलश लिए चल रही थी। पूरे रास्ते कलश यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। युवा वाहिनी सफेद कुर्ता पायजामा, केसरिया साफा  पहने अपने हाथों में केसरिया झण्डा…
Read More
विद्यापीठ – विदाई समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारेाह का हुआ आयोजन

विद्यापीठ – विदाई समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारेाह का हुआ आयोजन

राजस्थानी, पंजाबी रिमिक्स गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर दी प्रस्तुतियॉ खम्मा घणी, खम्मा घणी, म्हारंे रजपुता ने खम्मा घणी ........ उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया सम्मान..... उदयपुर 03 फरवरी / राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा संचालित श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से मंगलवार को बीएड महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विदाई समारोह एवं पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ कुलाधिपति कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, राजकुमारी सनाढ्य , डॉ. बलिदान जैन ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रारंभ में प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक…
Read More
शहर के युवा कलाकार यशराज सोनी की कलाकृति “अनकही बातें” मुंबई आर्ट फेस्टिवल में बनी आकर्षण का केंद्र

शहर के युवा कलाकार यशराज सोनी की कलाकृति “अनकही बातें” मुंबई आर्ट फेस्टिवल में बनी आकर्षण का केंद्र

मुंबई, भारत - एशिया के सबसे बड़े आर्ट फेस्टिवल में उदयपुर के कलाकार यशराज सोनी की कलाकृति "अनकही बातें" ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राजस्थान से चयनित एकमात्र कलाकार यश सोनी की यह कलाकृति मानवीय भावनाओं और अनकहे संवादों को कलात्मक अभिव्यक्ति प्रदान करती है, जो कला प्रेमियों के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, जो मुंबई में आयोजित होने वाला एक प्रमुख आयोजन है, ने सोनी की इस अद्वितीय कलाकृति को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया। 31 जनवरी से 8 फरवरी, 2026 तक आयोजित इस फेस्टिवल में विभिन्न कलात्मक अभिव्यक्तियों का…
Read More
कैट विमेन विंग उदयपुर द्वारा वर्ल्ड कैंसर डे पर फतेहसागर पर आयोजित हुई भव्य कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

कैट विमेन विंग उदयपुर द्वारा वर्ल्ड कैंसर डे पर फतेहसागर पर आयोजित हुई भव्य कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन

- कैट विमेन विंग उदयपुर व पारस हेल्थ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन उदयपुर, 3 फरवरी। कैट विमेन विंग उदयपुर एवं पारस हेल्थ के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कैंसर अवेयरनेस वॉकाथॉन  फतेहसागर झील पर आयोजित किया गया, जिसमें  बड़ी संख्या में उदयपुर  वासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैट  विमेन विंग उदयपुर की अध्यक्ष एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि वर्तमान समय में असंतुलित खानपान, तंबाकू एवं नशे का सेवन, बढ़ता वायु एवं जल प्रदूषण, मानसिक तनाव, शारीरिक निष्क्रियता और अनियमित दिनचर्या कैंसर…
Read More
राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां जोरों पर

राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां जोरों पर

उदयपुर। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग द्वारा आगामी 10 फरवरी 2026 को फतह स्कूल परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जहां विवाह मंडप, भोजन व्यवस्था और अतिथियों के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस सामाजिक आयोजन को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजपूत महासभा संस्थान उदयपुर संभाग के अध्यक्ष संत सिंह भाटी ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 6 फरवरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक 40 जोड़ों का…
Read More
error: Content is protected !!