विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई विविध गतिविधियां
-देशी विदेशी पर्यटकों का किया परंपरागत स्वागत राजसमंद, 27 सितंबर। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा निर्धारित थीम 'टूरिज्म एंड पीस' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कुम्भलगढ़ दुर्ग पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत पर्यटन व्यवसाइयों द्वारा किया गया। इसके साथ ही, नौ चौकी पाल पर भी राजस्थानी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो शाम 4:30 से 6:30 तक चलीं। यह कार्यक्रम स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुम्भलगढ़ फोर्ट…
