सरकारी व्यवस्थाओं की बेहतरी की पहल
-जिला कलक्टर असावा के निर्देश पर गांवों तक निरीक्षण जारी, व्यवस्थाओं में दिखाई दे रहा सकारात्मक बदलाव -पानी, बिजली, स्वास्थ्य, आधार, शिक्षा सहित हर व्यवस्था परख रहे ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, हर कमी को कर रहे रिपोर्ट -अब तक 160 पंचायतों में हुए निरीक्षण, मौके से ही अधिकारियों ने की ऑनलाइन रिपोर्ट सबमिट राजसमंद, 9 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर जिलेभर में निरीक्षणों का दौर जारी है। कलक्टर ने एक नवीन पहल करते हुए जिले की सभी 206 ग्राम पंचायतों में निरीक्षण के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को नियुक्त किया था। एक आदेश जारी कर हर ब्लॉक स्तरीय…
