प्रतापगढ़: कचौटिया में आयोजित हुई रात्रि चौपाल
-आमजन के परिवाद सुनकर संबंधित अधिकारियों को दिए नियमानुसार समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश प्रतापगढ़,16 अक्टूबर।अतिरिक्त जिला कलक्टर विनय पाठक की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कचौटिया में किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी परसाराम, एसीईओ धनदान देथा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में पालनहार योजना, मतदाता सूची, पेंशन सत्यापन, खेत समतलीकरण, हैंडपंप लगवाने आदि से संबंधित प्रकरण लेकर ग्रामजन पहुंचे। एडीएम ने आमजन के परिवाद सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता…
