प्रतापगढ़ पुलिस का मानवीय चेहरा: ऑपरेशन मिलाप के तहत मात्र 20 दिन में 108 परिवारों की लौटाई खुशियां
प्रतापगढ़ 4 फरवरी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बी. आदित्य के निर्देशन में जिले में अपनों से बिछड़े लोगों को वापस लाने के लिए एक विशेष अभियान का आगाज किया गया। 11 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चले इस सघन अभियान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और विशेष महिला अपराध अनुसंधान यूनिट के एएसपी बलबीर सिंह के प्रभावी मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। इस दौरान जिले के समस्त थानों में विशेष टीमों का गठन कर गुमशुदाओं की तलाश के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए गए थे। चार राज्यों में फैलाया पुलिस का जाल एसपी आदित्य ने बताया कि…
