जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित
जयपुर में राज्यपाल श्री बागड़े ने प्रदान किया अवार्ड 18वीं स्काउट-गाइड जम्बूरी के सफल आयोजन के लिए मिला सम्मान उदयपुर, 11 फरवरी। स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केन्द्र जगतपुरा, जयपुर में बुधवार के आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के राज्य स्तरीय राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता को राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने भारत स्काउट-गाइड के सर्वाच्च राष्ट्रीय सम्मान सिल्वर एलिफेन्ट अवार्ड से सम्मानित किया। इस अवसर पर पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री ओटाराम देवासी, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, राज्य सचिव पी.सी.जैन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उदयपुर जिले के सी.ओ स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने…
