रोटरी सेवा के लिए डॉ. ऋतु वैष्णव को मिला एवेन्यू ऑफ सर्विस अवार्ड
उदयपुर। रोटरी इंटरनेशनल के अंतर्गत रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 की कोटा में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस “प्रवाह” में रोटरी में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए डॉ. ऋतु वैष्णव को सर्विस ऑफ एवेन्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब उदयपुर उदय की पूर्वाध्यक्ष डॉ. ऋतु वैष्णव को समाज सेवा एवं रोटरी गतिविधियों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान सभी पूर्व जिला प्रान्तपालों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में रोटरी इंटरनेशनल अध्यक्ष के प्रतिनिधि पूर्व प्रान्तपाल जवाहर वलदमानी, अजय काला, बलवंत चिराना, राखी गुप्ता, डाॅ.निर्मल कुणावत, निर्मल सिंघवी, प्रान्तपाल प्रज्ञा मेहता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर…
