जिला कलक्टर की दिवाली से रोशन हुए अंधेरे घरों के चिराग
-देर रात शहर की कच्ची बस्तियों और सड़क किनारे रह रहे लोगों के बीच पहुंचे जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल -दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिठाई और पटाखे बांटे चित्तौड़गढ़, 22 अक्टूबर। धार्मिक मान्यता के अनुसार हर दिवाली की रात मां लक्ष्मी भ्रमण पर निकलती हैं और जहां सबसे ज्यादा रोशनी और साफ-सफाई दिखाई देती है, वहां उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। कुछ लोग ऐसे भी हैं शहर में, जिनके पास रहने के लिए कोई स्थाई ठिकाना है न इतनी आय है कि दिवाली पर मिठाई और पटाखे खरीद सकें। लेकिन गरीबी की दीवार खुशियों के रास्ते में न आए…
