भीलवाड़ा: जिला निष्पादन समिति की बैठक संपन्न
-विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहे फोकस- एडीएम ओमप्रकाश मेहरा भीलवाड़ा, 13 नवंबर। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार जिला निष्पादन समिति तथा मिड-डे-मील कार्यक्रम की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओमप्रकाश मेहरा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अरूणा गारू, एडीपीसी समग्र शिक्षा योगेश चन्द्र पारीक, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी सहित ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश मेहरा ने जिला रैंकिंग, विद्यार्थियों के आधार प्रमाणीकरण, यू-डाईस प्रगति, पीएमश्री योजना अन्तर्गत शैक्षणिक गतिविधियों आदि की समीक्षा की।बैठक में एडीपीसी समग्र…
