भीलवाड़ा: शासन सचिव राजन विशाल ने कृषि विभाग की योजनाओं की क्रियान्विति का धरातल पर लिया जायजा
-किसान हितैषी योजनाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश भीलवाड़ा, 09 नवम्बर। शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी तथा भीलवाड़ा जिला प्रभारी सचिव राजन विशाल ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को किसानहितैषी योजनाओं का धरातल पर निरीक्षण कर क्रियान्विति का जायजा लिया और क्रियान्विति की गति बढाने के निर्देश दिए राजन विशाल ने भीलवाडा के कृषि विज्ञान केन्द्र की ईकाईयों क्राॅप केफेटेरिया मातृवृक्ष बगीचा-आँवला, बेर, अमरूद, नीम्बू, नर्सरी ईकाई, नेपियर घास, प्राकृतिक खेती, वर्मीकम्पोस्ट, डेयरी, बकरी पालन एवं मुर्गी पालन ईकाईयों का अवलोकन किया। उन्होने नवीन बीज की एसआरआर, मातृवृक्ष बगीचे से उत्पादित पौधो को किसानों तक पहुंचाने…
