4 अक्टूबर को उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव: 50 डॉक्टरों की देखरेख में 1500 लोगों की होगी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
उदयपुर। स्वस्थ जीवनशैली और गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान एवं रोकथाम का संदेश लेकर 4 अक्टूबर को अशोका ग्रीन्स में उदयपुर स्वास्थ्य महोत्सव-सीजन 2 आयोजित किया जाएगा। ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल की ओर से आयोजित इस महोत्सव में पारस हेल्थ अस्पताल के सहयोग से करीब 50 वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में 1500 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। महोत्सव की थीम ‘जागरूकता एवं रोकथाम’ रखी गई है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को बीमारी के उपचार के साथ-साथ समय रहते स्वास्थ्य जांच कराने, रोगों के शुरुआती संकेतों को…
