अशोक नगर जैन मंदिर में जैन साहित्य पर 50% छूट, दश लक्षण पर्व के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
उदयपुर, 3 अक्टूबर। श्री दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति एवं वर्षायोग समिति के तत्वावधान में अशोक नगर स्थित उदासीन आश्रम के श्री पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चातुर्मास के तहत धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति के साथ जारी हैं। मुनि अरहसागर महाराज एवं मुनि सुहित सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष महेंद्र टाया एवं उपाध्यक्ष प्रमोद ठोलिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन साहित्य विक्रय केंद्र पर जैन साहित्य 50 प्रतिशत की विशेष छूट के साथ उपलब्ध कराया गया। आयोजन का…
