एमबी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर 5 फरवरी 2026| राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गुरुवार को उदयपुर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर महाराणा भूपाल चिकित्सालय की अव्यवस्थित एवं चिंताजनक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर शीघ्र सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि महाराणा भूपाल चिकित्सालय दक्षिण राजस्थान का प्रमुख सरकारी चिकित्सालय है, जहाँ प्रतिदिन दूर-दराज़ ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब एवं मध्यम वर्ग के हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। वर्तमान में अस्पताल में आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की कमी के कारण मरीजों को आर्थिक, शारीरिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में उपलब्ध कई स्वास्थ्य…
