उदयपुर

उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर। झीलों की नगरी की सशक्त और स्वावलंबी युवा महिला उद्यमियों के सम्मान में आगामी 7 मार्च को एक ऐतिहासिक शाम सजने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) युवा, दी सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 7:00 बजे से आयोजित होगा। 18 महिला उद्यमियों का होगा सम्मान इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें उदयपुर की उन 18 चुनिंदा युवा महिला उद्यमियों को 'बिज़ क्वीन…
Read More
बोलने में असमर्थ, इशारों से व्यक्त की मनोदशा

बोलने में असमर्थ, इशारों से व्यक्त की मनोदशा

सखी वन स्टॉप सेंटर ने संवेदनशीलता से निभाई जिम्मेदारी, परिजनों से मिलवाया उदयपुर। कभी-कभी खामोशी सबसे ज़्यादा दर्द बयां करती है। ऐसा ही एक मार्मिक मामला सामने आया, जब एक महिला बोलने में असमर्थ अवस्था में 15 दिन पहले भटकती अवस्था में मिली, जिसकी आंखों में डर, असहायता और अपनों से बिछड़ने का गहरा दर्द साफ झलक रहा था। वह शब्दों में कुछ कह नहीं पा रही थी, लेकिन उसके इशारे उसकी पूरी मनोदशा बयान कर रहे थे। उसे सुरक्षित रूप से सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया, जहां केंद्र प्रबंधक किरण पटेल, लीगल परामर्शदाता अनिता पंवार, सामाजिक परामर्शदाता रेखा…
Read More
उदयपुर राउण्ड टेबल ने रेलवे स्टेशन पर 2 व्हील चेयर प्रदान की

उदयपुर राउण्ड टेबल ने रेलवे स्टेशन पर 2 व्हील चेयर प्रदान की

उदयपुर। उदयपुर राउण्ड टेबल -253 ने अपने सामुदायिक सेवा के अंतर्गत एक और सराहनीय पहल करते हुए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों के लिये 2 व्हीलचेयर प्रदान की। कुणाल बागरेचा व प्रभात देवपुरा ने बताया कि गतिशीलता सम्मान का प्रतीक है, और इस नेक कार्य के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों के लिए यात्रा को थोड़ा आसान बनाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये व्हीलचेयर जरूरतमंद यात्रियों के लिये काफी उपयोगी साबित होगी।
Read More
पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बनें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक

पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बनें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल रो. निर्मल सिंघवी रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक बनायें गये। यह नियुक्ति रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के निदेशक के.पी.नागेश ने की। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि रो. निर्मल सिंघवी रोटरी प्रान्त 3056 एवं रोटरी प्रान्त 3070 के राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,पंजाब एवं राजस्थान में रोटरी सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करेंगे। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा यह नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य के रूप में देखी जा रही है। सदस्यता अभियान से रोटरी के सेवा कार्यो मे ंऔर तेजी आयेगी। मेहता ने बताया कि सिंघवी…
Read More
अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न

अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न

उदयपुर। अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यवसायिक सम्मेलन समृद्धि-2026 रमाड़ा रिसोर्ट मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रोहा उदयपुर चैप्टर का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल बनें। इस सम्मेलन में उदयपुर, जयपुर, मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली, अहमदाबाद, नोएडा, लखनऊ, जोधपुर, सीकर और कोटा सहित देशभर से 75 से अधिक अग्रवाल व्यवसायियों ने सहभागिता की, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली सिद्ध हुआ। सम्मेलन में विशिष्ट मुख्य वक्ताओं के रूप मे डॉ. रश्मि बसंल,डॉ. श्ांकर गोयनका एवं सुमित अग्रवाल मौजूद थे। उनके प्रेरणादायी विचार, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों ने अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय को गहराई से…
Read More
साधु-सन्तों के सानिध्य में मनाया अणुव्रत समिति का 78 वां स्थापना दिवस

साधु-सन्तों के सानिध्य में मनाया अणुव्रत समिति का 78 वां स्थापना दिवस

उदयपुर। अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा आज अणुव्रत के 78 वां स्थापना दिवस महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में साध्वी डॉ.पीयूष प्रभा आदि ठाणा चार के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ अणुव्रत का झंडा फहराकर किया गया। समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा ने बताया कि सुमन डागलिया ,लक्ष्मी कोठारी ,विजय लक्ष्मी नैनावटी ने अणुव्रत गीत का गायन कर मंगलाचरण किया। तेरापंथ सभा के मंत्री अभिषेक पोखरना ने स्वागत करते हुए बताया अणुव्रत आंदोलन सभी समाज से जुड़ा होने के कारण समाज में नैतिकता ला सकता है सभा उपाध्यक्ष विनोद जी ने बताया आचार्य तुलसी ने आगे की सोच कर रखते…
Read More
सांसद डॉ रावत की मुख्यमंत्री से भेंट, जनजाति क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की

सांसद डॉ रावत की मुख्यमंत्री से भेंट, जनजाति क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की

-राज्य जनजाति आयोग की मांग उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की और लोकसभा क्षेत्र उदयपुर एवं जनजाति क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री से राज्य जनजाति आयोग की भी मांग की। सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री निवास पर हुई अपनी मुलाकात में राजस्थान बजट 2026-27 में उदयपुर संभाग व अनुसूचित क्षेत्र के लिए युगानुकुल निर्णयों के लिए आभार जताया। उन्होंने पेसा कानून, वनाधिकार कानून, धरती आबा जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, जनजाति आयोग के गठन, जयसमंद के लिए मास्टर पर्यटन प्लान बनाने एवं अनुसूचित क्षेत्र में…
Read More
भक्ति के आधुनिक स्वरूप ‘भजन क्लबिंग’ ने रचा इतिहास: बीसीआई, रागा इवेंट्स और क्वींस इवेंट्स के आयोजन में थिरका उदयपुर

भक्ति के आधुनिक स्वरूप ‘भजन क्लबिंग’ ने रचा इतिहास: बीसीआई, रागा इवेंट्स और क्वींस इवेंट्स के आयोजन में थिरका उदयपुर

उदयपुर। झीलों की नगरी में भक्ति और आधुनिकता के एक ऐसे अद्भुत संगम का साक्षी बना अशोका पैलेस का मधुश्री बैंक्वेट हॉल, जहाँ आयोजित 'भजन क्लबिंग' ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए।    बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई), रागा इवेंट्स और क्वींस इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अनूठे और भव्य कार्यक्रम ने शहरवासियों को एक ऐसी शाम दी, जिसकी गूँज लंबे समय तक सुनाई देगी। शाम 7 बजे से शुरू हुआ यह भक्ति का कारवां रात 10 बजे तक बिना रुके निरंतर चलता रहा, जहाँ पूरा हॉल 'हाउसफुल' रहा।   बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने…
Read More
मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड शनिवारीय बैठक में सम्मान समारोह आयोजित

मुस्कान क्लब यूथ रिविजिटेड शनिवारीय बैठक में सम्मान समारोह आयोजित

उदयपुर। शनिवार 28/2/26 का मास अंत विशेष शनिवारीय कार्यक्रम में श्रीमती मधु गर्ग के ईश्वर भजन के पश्चात उपाध्यक्ष सूरजमल पोरवाल  ने सदस्यों को विदेश यात्रा एवं होली मिलन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि मुस्कान क्लब के नए सदस्य अपने अधूरे फॉर्म पूर्ण कर जमा करें तथा कार्ड प्राप्त करने अवश्य आएँ।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि अंतिम शनिवार होने से फरवरी माह में जन्मदिन मना रहे सदस्यों का तिलक ऊपरणा से बहुमान कर सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई | इसके बाद सभी के मनपसंद खेल हाउजी के दो राउंड खेले…
Read More
बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक आगामी कार्यक्रम की रणनीति हेतु

बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक आगामी कार्यक्रम की रणनीति हेतु

बजरंग सेना मेवाड़ की बैठक आज संभागीय कार्यालय में प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सर्व समिति से कोर कमेटी में निर्णय लिया कि आने वाले समय में होने वाले नववर्ष, चेटीचंड एवं विशेष कर हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर शोभायात्रा को लेकर के चर्चा की गई जिसमें हनुमान जन्मोत्सव के पूर्व संध्या 1 अप्रैल को बजरंग सेना मेवाड़ द्वारा शोभायात्रा निकाली जाएगी,  इस हेतु कार्यक्रम के प्रभारी तय किए गए, बैठक में करणवीर सिंह राठौड़ ,सुनील कालरा, एडवोकेट निर्मल पंडित, पुखराज सिंह राजपुरोहित, रणछोड़ लाल जोशी , सुरेश चौहान , ऋषभ सिंह गहलोत,भीष्म पुरुषवानी,…
Read More
error: Content is protected !!