रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाय द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित
उदयपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ पन्नाधाई द्वारा हरिदास जी मगरी स्थित सेंट जेवियर स्कूल में कैंसर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। क्लब संरक्षक रोटेरियन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता फैलाना, इसके कारणों, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व को जनमानस तक पहुँचाना रहा। रोटरी क्लब पन्नाधाय अध्यक्ष रोटेरियन सुरभि खत्री ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला गवर्नर नॉमिनी रोटेरियन दीपक सुखाड़िया (क्लब एडवाइजर) सहित चिकित्सा क्षेत्र की जानी-मानी विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की डॉ. पूजा गांधी…
