राजस्थान

वरिष्ठ सुरों की मण्डली द्वारा गीतों की फुहार के साथ होली मिलन समारोह आयोजित

वरिष्ठ सुरों की मण्डली द्वारा गीतों की फुहार के साथ होली मिलन समारोह आयोजित

उदयपुर। 'सुरों की मण्डली' संस्था की वरिष्ठ विंग की ओर से अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की आराधना से हुई, जिसके बाद देर रात्रि तक संगीत और सौहार्द का संगम देखने को मिला। सुरों की मंडली के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि संगीत के माध्यम से ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपस में जोड़ना और समाज में एक प्रेमपूर्ण वातावरण निर्मित करना है। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. पी. जैन, हेमा जोशी, एच. काज़ी…
Read More
शिल्पग्राम में 8 मार्च को नाटक ‘पांचाली’ का मंचन

शिल्पग्राम में 8 मार्च को नाटक ‘पांचाली’ का मंचन

उदयपुर, 4 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 8 मार्च को ‘पांचाली’ नाटक का मंचन किया जाएगा। पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक फ़ुरकान खान ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत हिमाचल कल्चरल रिसर्च फोरम एवं थियेटर रेपेटरी द्वारा पांचाली नाटक का मंचन रविवार 8 मार्च को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन प्रो. सुरेश शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क…
Read More
सुभाष चौराहा पर हुआ होलिका दहन

सुभाष चौराहा पर हुआ होलिका दहन

उदयपुर.सुभाष नव युवक मंडल की ओर से सुभाष चौराहे पर होलिका दहन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया थे। कार्यक्रम में शहर विधायक ताराचंद जैन,ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ,आईजी गौरव श्रीवास्तव, कलेक्टर नामित मेहता, एसपी योगेश गोयल, नितुल चंडालिया, विनोद दलाल, अतुल चंडालिया ,बाबूलाल नागोरी, कमलेश जावरिया सहित बड़ी संख्या में लोग  मौजूद थे।
Read More
जनमत मंच का होली मिलन

जनमत मंच का होली मिलन

उदयपुर दिनांक 04 मार्च 2026 |  फाल्गुन मास की पूर्णिमा को 11 सदस्य द्वारा जनमत मंच का विधिवत गठन किया गया |संगठन का उद्द्देश्य समाज को शिक्षा के द्वारा नयी दिशा देना है | आये दिन देखने मैं अत है की परिवारवाद के चलते के बुराइया जन्म ले रही है | इसी विचार के साथ होली मिलन के अवसर पर आपस में विचार विमर्श किया।  इस अवसर पर जनमत मंच के अध्यक्ष डॉ. श्रीनिवास महावर ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रकृति के संतुलन में पर्वत, वन और नदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत में…
Read More
अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

उदयपुर, 4 मार्च। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए विद्या संबल योजना गेस्ट फैकल्टी (अस्थाई) के लिए वरिष्ठ अध्यापक अंग्रेजी (पद- 1), अध्यापक विज्ञान-गणित एल-2 (पद-01) एवं अध्यापक उर्दू एल-2 (पद-01) के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा ने बताया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, उदयपुर (कमरा नम्बर 401 नई बिल्डिंग कलेक्ट्रेट परिसर, उदयपुर) से आवेदन प्राप्त कर अंतिम तिथि 13 मार्च, 2026 सांय 6 बजे तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों पर महिला अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
Read More
जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

जिला स्तरीय पंच गौरव मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरूवार को

फतहसागर की पाल पर होगा दो दिवसीय आयोजन आमजन हो सकेंगे जिले के पंच गौरव से रूबरू उदयपुर, 4 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रत्येक जिले की विरासत और पारिस्थितिकी के संवर्धन के लिए प्रारंभ किए गए पंच गौरव कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में नवाचार किया जा रहा है। आमजन को जिले के पंच गौरव से रूबरू कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय जिला स्तरीय पंच गौरव मेला एवं प्रदर्शनी गुरूवार से फतहसागर की पाल पर प्रारंभ होगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पंच गौरव कार्यक्रम…
Read More
उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर की बिज़नेस युवा महिला शक्ति का होगा सम्मान, 7 मार्च को सजेगा ‘बिज़ क्वीन अवार्ड 2026’ का भव्य मंच

उदयपुर। झीलों की नगरी की सशक्त और स्वावलंबी युवा महिला उद्यमियों के सम्मान में आगामी 7 मार्च को एक ऐतिहासिक शाम सजने जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) युवा, दी सोलफुल टेल्स और उदयपुर गैजेट्स के संयुक्त तत्वावधान में 'बिज़ क्वीन अवार्ड 2026' का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह समारोह शोभागपुरा स्थित अशोका पैलेस के मधुश्री बैंक्वेट हॉल में शाम 7:00 बजे से आयोजित होगा। 18 महिला उद्यमियों का होगा सम्मान इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें उदयपुर की उन 18 चुनिंदा युवा महिला उद्यमियों को 'बिज़ क्वीन…
Read More
उदयपुर राउण्ड टेबल ने रेलवे स्टेशन पर 2 व्हील चेयर प्रदान की

उदयपुर राउण्ड टेबल ने रेलवे स्टेशन पर 2 व्हील चेयर प्रदान की

उदयपुर। उदयपुर राउण्ड टेबल -253 ने अपने सामुदायिक सेवा के अंतर्गत एक और सराहनीय पहल करते हुए उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंद यात्रियों के लिये 2 व्हीलचेयर प्रदान की। कुणाल बागरेचा व प्रभात देवपुरा ने बताया कि गतिशीलता सम्मान का प्रतीक है, और इस नेक कार्य के माध्यम से हम जरूरतमंद लोगों के लिए यात्रा को थोड़ा आसान बनाने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये व्हीलचेयर जरूरतमंद यात्रियों के लिये काफी उपयोगी साबित होगी।
Read More
पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बनें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक

पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बनें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल रो. निर्मल सिंघवी रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के समन्वयक बनायें गये। यह नियुक्ति रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय के निदेशक के.पी.नागेश ने की। रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि रो. निर्मल सिंघवी रोटरी प्रान्त 3056 एवं रोटरी प्रान्त 3070 के राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश,पंजाब एवं राजस्थान में रोटरी सदस्यता अभियान को और अधिक गति प्रदान करेंगे। रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय द्वारा यह नियुक्ति बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य के रूप में देखी जा रही है। सदस्यता अभियान से रोटरी के सेवा कार्यो मे ंऔर तेजी आयेगी। मेहता ने बताया कि सिंघवी…
Read More
अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न

अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यावसायिक सम्मेलन समृद्धि सम्पन्न

उदयपुर। अग्रवाल समाज के अग्रोहा का राष्ट्रीय व्यवसायिक सम्मेलन समृद्धि-2026 रमाड़ा रिसोर्ट मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अग्रोहा उदयपुर चैप्टर का गठन किया गया। जिसके अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल बनें। इस सम्मेलन में उदयपुर, जयपुर, मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली, अहमदाबाद, नोएडा, लखनऊ, जोधपुर, सीकर और कोटा सहित देशभर से 75 से अधिक अग्रवाल व्यवसायियों ने सहभागिता की, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली सिद्ध हुआ। सम्मेलन में विशिष्ट मुख्य वक्ताओं के रूप मे डॉ. रश्मि बसंल,डॉ. श्ांकर गोयनका एवं सुमित अग्रवाल मौजूद थे। उनके प्रेरणादायी विचार, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वास्तविक व्यावसायिक अनुभवों ने अग्रवाल व्यवसायिक समुदाय को गहराई से…
Read More
error: Content is protected !!