कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित, त्रैमासिक प्रगति पर हुई चर्चा
उदयपुर, 24 फरवरी। जिला कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में मंगलवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि समिति (डीएलएसी), आत्मा, उद्यान विभाग एवं अन्य कृषि योजनाओं से संबंधित विभिन्न समितियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभागीय फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, वर्तमान रबी फसलों की स्थिति तथा विभिन्न कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एडीएम ओझा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य एवं केंद्र सरकार की कृषि संबंधी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र…
