बजट आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेजः डाॅ. निर्मल कुणावत
उदयपुर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉ. निर्मल कुनावत का कहना है कि राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 का बजट, जिसका कुल आकार लगभग 21.52 लाख करोड़ रूपयें है जो राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करने और दीर्घकालिक विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वाकांक्षी दस्तावेज है। इसमें बुनियादी ढांचे, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में ठोस वित्तीय प्रावधान किए गए हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव उदयपुर सहित पूरे प्रदेश पर पड़ेगा। पेयजल योजनाओं के लिए लगभग 6,800 करोड़ रूपयें का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत हजारों गांवों में नल कनेक्शन विस्तार का…
