उदयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को पूरे भारत में स्वछांजली कार्यक्रम कर सफाई करने का आग्रह किया गया।इसी कार्यक्रम के तहत आज यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड उदयपुर के मंडल कार्यालय एवं शाखा के संयुक्त तत्वाधान में रानी रोड स्थित संजय पार्क एवं उसके आसपास सफाई का कार्यक्रम शाखा प्रबंधक श्री अपूर्व बडाला के सानिध्य में सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ जो 11:30 पर समाप्त हुआ, कार्यक्रम में राजारामजी, शंभू सिंह जी एवं सभी शाखाओं के 35 कर्मचारियों द्वारा सफाई की गई ।सफाई अभियान के बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था सुधीर जानी द्वारा की गई।
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड उदयपुर द्वारा स्वछांजली कार्यक्रम
