सतत् विकास ही देश उन्नति का मुख्य आधार – प्रो. सारंगदेवोत

उदयपुर 31 जुलाई/ जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, भारतीय मजदूर संघ, श्रमिक शिक्षा बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में एल 20 इंडिया 2023 के तहत पूरे देश में  आयोजित हो रहे जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत  सोमवार को प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में ‘‘ मानव केन्द्रीत विकास ’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने कहा कि किसी भी देश के नागरिकों को भौतिक विकास मनुष्य को सुख के साधन तो उपलब्ध करा सकते है, परन्तु आवश्यक नहीं कि वे अंदर से भी खुश हो। अंदर से खुशी तो उन्हे जब मिलेगी जब उनका शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का सही मायने में विकास हो।  आज अर्थ केन्द्रित विकास की जगह  मानव केन्द्रित विकास वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सतत् विकास की देश की उन्नति का मुख्य आधार है। सुदूर गांव में रह रहे व्यक्ति को देश की मुख्य धारा  से जोड़ना होगा।  इसका पहला आधार सद्भाव है। मनुष्य व प्रकृति के बीच सद्भव जरूरी है। हमें समता व समविकास की ओर ध्यान देना हेगा। उन्होने कहा कि हम विश्वविद्यालय में ज्ञान के माध्यम से ही आगे बढ सकते है और अन्य को भी आगे बढा सकते है।
मुख्य वक्ता रमन कुमार सुद ने कहा कि विश्व में 94 प्रतिशत मजदूर असंगठित क्षेत्रों में काम करते है, वही महिला कामगारोें की संख्यॉ 32 प्रतिशत है।  मजदूर अपना जीवन दाव व लगा कर श्रम करता है उसकी सुरक्षा की गारंटी कौन  लेगा।  विश्व में श्रम के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों की क्या समस्या है उनका क्या समाधान है उसको ध्यान में रखते हुए जी 20 की तर्ज पर ही एल 20 की घोषणा केन्द्रीय सरकार द्वारा की गई जिसकी अध्यक्षता का जिम्मा भारतीय मजूदर संघ को दिया गया। यह गैर राजनेतिक संगठन है इसका किसी दल से कोई सम्बंध नहीं है यह हमेशा श्रमिको के हितों के लिए अपनी आवाज उठाता रहा है। यह विश्व का पहला सबसे बडा संगठन है जिसके तीन करोड़ सदस्य है। एल 23 की 19 मार्च, 2023 को इसकी पहली बैठक अमृतसर में हुई जिसमें भारत के साथ 19 देशों के प्रतिनिधियेां ने भाग लिया जो 75 प्रतिशत जीडीपी का साहयोग करते है।  यह कार्यक्रम सभी देशोें की राजधानी व मुख्यालयों पर आयोजित हो रहे है। इन कार्यक्रमों में सभी ट्रेड युनियनोें की संगठनोें की सहभागिता है। भारत व अन्य देशों के कर्मचारी व प्रबंधकों के बीच क्या  स्थिति है इस पर विचार किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनीश मिश्र ने कहा कि आज पूरे विश्व में प्लेट फार्म वर्कर की तादाज बड़ी संख्यॉ में बढ रही है, व्यक्ति घर बैठे आर्डर करता है जो नियम समय में उसकी मांग की पूर्ति करता  है इसमें नियोक्ता कौन है इसका पता नहीं चलता है ऐसे में ऐसे श्रमिकों की सुरक्षा का जिम्मा कौन लेगा। इसके लिए एल 20 इंडिया की घोषणा की है।
प्रारंभ में अमर सिंह सांखला ने अतिथियों का स्वागत करते हुए एल 20 इंडिया 2023 अभियान की जानकारी दी।
संचालन प्रो. मंजु मांडोत, विजय सिंह बाघेला ने किया जबकि आभार भवानी सिंह शक्तावत ने दिया।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. तरूण श्रीमाली, प्रो. जीवन सिंह खरकवाल, डॉ. भवानी पाल सिंह राठौड,  डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ. भारत सिंह देवडा, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. आशीष नंदवाना सहित विद्यापीठ के डीन डायरेक्टर उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!