समर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज से  

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट करेंगे उद्घाटन

उदयपुर। चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, राजस्थान राज्य शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ, के तत्वावधान में रमेश चंद्र शर्मा पूर्व निदेशक टी आर आई व डॉ प्रशांत भारद्वाज एसोसिएट प्रोफेसर राजस्थान विद्यापीठ स्मृति समर कप क्लासिकल बिलो 1600 अंतराष्टीय फीडे रेटेड ओपन शतरंज प्रतियोगिता आज से आर्बिट रिसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, आर.के. सर्कल मे आयोजित होगी। चेस इन लेकसिटी के मुख्य संरक्षक तुषार मेहता ने बताया की भारत सहित 4 देशों फेडरेशन जिसमें रसिया , साउथ अफ्रीका, कनाडा व बांग्लादेश फेडरेशन के खिलाड़ी व देश भर से 500 खिलाड़ी लेगे हिस्सा। आयोजन प्रमुख संजीव भारद्वाज ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि परम आदरणीय संभागीय आयुक्त राजेंद्र  भट्ट होंगे प्रतियोगिता प्रथम चक्र प्रातः 10 .00 बजे खेला जाएगा शहर के प्रतिभागियों के लिए आयोजकों के द्वारा निःशुल्क लंच की व्यवस्था की गई है। राजस्थान शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राजेंद्र तेली ने बताया कि 3 दिवसीय इस प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 15 लाख रूपये होगी जिसका प्रथम, द्वितिय व तृतीय पुरस्कार सहित प्रथम 35 स्थानो पर आने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। उपाध्क्षय डॉ ओम साहू ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गो जिनमें अण्डर 7, 9, 11,13 आयु वर्ग व रेटिंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी। चेस इन लेकसिटी सचिव व राज्य संघ के कार्यकारिणी सदस्य विकास साहू ने बताया कि पुरस्कारों में फीडे रेटिंग 1300 से 1599 वर्ग , फीडे रेटिंग 1000 से 1299 वर्ग के विजेता ,अनरेटेड़ ,वेर्टन वर्ग के विजेता , महिला वर्ग मे विजेता को नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की जायेगी।पुरस्कारों की कुल संख्या 158 प्रदान की जायेगी। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि प्रतियोगिता में फीडे रेटेड खिलाड़ीयों के साथ-साथ अनरेटेड खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अपने बेहतर प्रदर्शन से अपनी फीडे रेटिंग को बढ़ायेंगे साथ ही अनरेटेड खिलाड़ीयों के लिए फीडे रेटिंग लेने का मौका रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!