जीवन में सफलता के लिए साउंड करेक्टर, करेज, कमिटमेंट, कोन्फिडेंस, कन्सर्नटेशन जरूरी – प्रो. सारंगदेवोत

वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
सैयद हबीब

उदयपुर 26 फरवरी / जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ कुल द्वारा संचालित श्रीमन्नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं ऑपन चाईल्ड डवलपमेंट  सेंटर स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से सोमवार को बीएड महाविद्यालय के सभागार में  आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, डबोक थानाधिकारी सुबोध जांगीण, पीठ स्थविर डॉ. कौशल नागदा, प्रो. सरोज गर्ग ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रारंभ में प्रधानाचार्य राजकुमारी सनाढ्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। गणेश वंदना से शुरू हुए समारोह में विद्यार्थियों ने थाणे काजलियो बना ल्यू , म्हारे नेना में रमा लू .  सरवर पानी भरवा जाऊ सा कटे नजर न लाग जाये …..,बनी थारो चांद सरीको मुखड़ो – कटे नजर न लाग जाये….., एकल नृत्य समदरियो लहरा लेवे सा, सहित पंजाबी, राजस्थानी रिमिक्स गानों पर प्रस्तुतियॉ दे अतिथियों का मन मोह लिया।
प्रो. सारंगदेवोत ने उत्कृष्ट विद्यार्थी व विद्यालय द्वारा  आयोजित सांस्कृतिक, साहित्यिक, खेलकूद प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों का आव्हान किया कि स्कूली शिक्षा में जो नींव बनाई है, उसे बरकरार रखनी है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए विद्यार्थी पांच सी –   साउंड करेक्टर, करेज, कमिटमेंट, कोन्फिडेंस, कन्सर्नटेशन के साथ आगे बढ़ेंगे तो जीवन में कभी असफल नहीं होंगे।
भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव व अन्य प्रकार की गतिविधियों को कराया जाना आवश्यक है। विद्यार्थियोें का आव्हान किया कि विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रमों  में अवश्य ही भाग लें, जीत हार कोई मायने नहीं रखती है।
संचालन रिद्म गुर्जर, मनीषा पालीवाल  ने किया जबकि आभार कृष्ण कुमार ने जताया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!