उदयपुर। समाजसेवी डी.पी.धाकड़ प्रति वर्ष 3 हजार नीम व तुलसी के पौधे निःशुल्क वितरीत कर न केवल शहर का हराभरा बनानें वरन् अनेक बीमारियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़़ानें में उपयोगी साबित हो रहे है।
धाकड़ ने बताया कि कोरोना के दौरान पिछले 2 वर्षाे में लाखो लोगों की मृत्यु हुई और हमने अपने प्रियजनों को खोया हैं। वेक्सिन की 2 डोज लेने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ गई और कोरोना का असर कम हो गया। समय के साथ वेक्सिन का असर कम हो रहा हैं और कोरोना वापस फैलने लगा हैं। कोरोना व इस तरह की कई अन्य बीमारियों का प्रकोप भविष्य मे रहेगा।
कोरोना व उसके जैसी अनेक बीमारियों से बचने के लिए हर समय मास्क लगाना और लोगो से दूर रहना संभव नही हैं। हमेशा वेक्सिन लगवाना और दवाईयां लेना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। इन सबसे बचने का एकमात्र उपाय है हमारे शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना।उसमें मीठे नीम व तुलसी के पत्तों के सेवन से हम अपने परिवार को कोरोना एवम अन्य कई बीमारियों से बचा सकते है। धाकड़़ ने इस साल भी 3000 पौधे निशुल्क बांटने का लक्ष्य रखा है। कोई भी व्यक्ति ये पौधे बेदला स्थित धाकड़ गार्डन से निःशुल्क प्राप्त कर अपने घर लगा सकते है।
नीम व तुलसी के हजारों पौधे निःशुल्क बांट रहे समाज सेवी धाकड़
