एक राखी सीमा प्रहरी के नाम

इनरव्हील क्लब उदयपुर ने कमली ट्राइब्स से जुड़ी महिलाओं की कार्यशाला का किया भ्रमण
उदयपुर। आज इनर व्हील क्लब उदयपुर के तत्वाधान में कमली ट्राइब्स ट्रस्ट के साथ आदिवासी महिलाओं के द्वारा हाथ से बनी हुई राखी और हस्तकला की भिन्न भिन्न सामानों का मेला लगाया गया जिसे एक एक्जीबिशन के रूप में पी पी सिंघल हाल में सजाया गया क्लब की अध्यक्षा डॉक्टर स्वीटी छाबड़ा और सचिव डॉक्टर अंजू गिरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही ट्रस्ट की मुख्य अधिकारी डॉ.राधिका लड्डा और सरला मुंदड़ा ने ’एक राखी देश के सैन्य जवानों के नाम’ प्रोजेक्ट को लॉन्च किया। इसके तहत सीमा पर प्रहरी के रूप में देश की रक्षा कर रहे सैनिकों के लिये इन आदिवासी बहिनों द्वारा बनायी गई राखियों को भेजा जायेगा। कार्यक्रम में निराली जैन, कल्पना जैन, शीला तलेसरा,विमला मुन्दडा,श्यामला वर्डिया, केतकी ,सरोज बापना,वेणू कौशिक ,अनिता शर्मा,पुर्णिमा कुमावत मौजूद थी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!