उदयपुर. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर की ओर से गणगौर घाट,चांदपोल, जगदीश चौक पर सुबह 10 बजे से स्वच्छता के लिए एक घंटा श्रमदान किया गया । केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कर्मचारी,नारायण सेवा संस्थान, अभिलाषा विद्यालय के छात्रों ने गणगौर घाट, चांदपोल को स्वच्छ बनाने के लिए एक घंटा श्रमदान किया । इसके साथ ही वेस्ट टू आर्ट कार्यशाला का भी गणगौर घाट पर आयोजन किया गया। जिसमें कलाकार श्रीनिवास अय्यर ने वेस्ट चीजों से कलात्मक कलाकृतियां बनाई। नरेंद्र मीणा ने स्कूली बच्चों और पर्यटकों को खजूर की पत्तियों से हिरण बनाना सीखाया। खाखरे के पत्तों से पत्तल और दोना भी बनाए।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ओल्ड सिटी में किया श्रमदान
