राजस्थान के प्रथम एशियाई कराटे कोच बने संजू सिंह

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। शहर के कराटे कोच संजू सिंह एशियाई स्तर पर कोच परीक्षा पास करने वाले राजस्थान के पहले कराटे कोच बन गये है।
संजू सिंह के पास होने पर ’दक्षिण एशियाई कराटे महासंघ के अध्यक्ष हंशी भारत शर्मा, कराटे इंडिया आर्गेनाईजेशन के महासचिव क्योशी संजीव कुमार जांगड़ा और इंडिया कराटे टीम के टीम कप्तान अनिकेत गुप्ता ने संजू सिंह को प्रमाण पत्र और आई कार्ड दे कर सम्मानित किया। संजू सिंह को सातवीं दक्षिण एशियन गेम में कराटे की काता प्रतियोगिता में कोच बनकर मैच खेलाने का अवसर मिला।
नेपाल के काठमांडू शहर में 28 नवंबर से 03 दिसंबर तक हुई सातवीं दक्षिण एशियाई कराटे प्रतियोगिता के लिए रेफरी व कोच सेमिनार और भारतीय टीम कराटे प्रतियोगिता परीक्षा में संजूसिंह ने भाग लिया था। इस सातवीं दक्षिण एशियाई कराटे प्रतियोगिता में भारत से 76 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
संजू सिंह के पास होने पर बधाई देने वालों में स्ट्रीम मार्शल आर्ट इंडिया से अख्तर, दीपिका दीवान धर्मेंद्र, दमन, नवीन, वासु, स्ट्रीम मार्शल आर्ट झारखंड से राजसंजू, संस्कार स्ट्रीम मार्शल आर्ट राजस्थान कमलेश, राजकुमार, पार्थ, श्वेता, सेमेस्टर, निमिषा, दक्षा, हिया, कर्तव्य, गजल, और समस्त उदयपुर कराटे परिवार के सदस्य शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!