राउंड टेबल इंडिया द्वारा ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा में डंाडियों के साथ झूमे युवक-युवतियां

उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया उदयपुर रानी रोड़ स्थित मेंशन बैंक्वेट बाई रेडिसन में ‘नीऑन रात्री 4.0’ गरबा का आयोजन किया गया। जिसमें गरबा के पम्परागत परिधानों में सज-धज कर युवक-युवतियों ने गुजराती सिंगर रुतविच पंड्या की लाइव प्रस्तुति पर डांडिया खनकायंे। धार्मिक भजनों एवं गीतों की चली लाइव प्रस्तुति पर हाथ की अंगुलियों के बीच घूमते डांडिया देखते ही बनें।
राउंड टेबल इंडिया के चेयरमैन साहिल नवलखा ने बताया कि इस आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग सरकारी विद्यालयों में आधुनिक कक्षाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। विगत तीन वर्षो से आयोजित किया जा रहा यह एक चैरिटेबल फंड रेजिंग कार्यक्रम था। आयोजन स्थल गुजराती और इंदौरी फलाहारी व्यंजनों से महक उठा। कार्यक्रम की शुरूआत महाआरती से हुई। जिसमें सभी मां अम्बे की आरती में भाग लिया। कार्यक्रम में लेजर शो भी एक आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसनें सभी को अपनी ओर बरबस खींचा। डांडिया खेलने आये सभी युवक-युवतियों ने एक साथ व अलग-अलग ग्रुपों में डांडिया खनकायें। बेस्ट डांस, बेस्ट मेल डेªस, बेस्ट फीमेल डेªस सहित विभिन्न केटेगरी में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नेक्सीथों, स्टोनेक्स, पसिफिक हॉस्पिटल सिटी, अर्चि बिल्डर, जे के मार्बल, टोयोटा, हेक्क्यू क्वार्ट्ज, अबार, रजवाड़ा ज्वेल्स, विक्टोरिया मेन्शन, माउंट बैंक, अलंकार ज्वेल्स के प्रतिनिधि मौजूद थे।
आयोजन स्थल पर साहिल नवलखा ने बताया कि राउंड टेबल इंडिया अब तक पूरे देश में 537 करोड़ रुपयों की लागत से 10040 कक्षायें सरकारी विद्यालयों में बना चुका है और उदयपुर में अब तक 100 से अधिक कक्षाओं का निर्माण कर चुका है। इस पर पूरा स्थल पर तालियों की गड़गहाड़ट से गूंज उठा।
राउंड टेबल इंडिया के कोषाध्यक्ष नमन पाटीदार ने शहरवासियों और समाज के सभी वर्गों ने  इस परोपकारी उद्देश्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे प्राप्त राशि का उपयोग सरकारी विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा व आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराई जायेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!