राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने अडानी के राजस्थान में निवेश के मुद्दे पर दिया जबाव

बोले—हमने अडानी नहीं, बल्कि सभी उद्योगपतियों को दिया था न्यौता

उदयपुर 23 फरवरी। राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री और उदयपुर के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट का कहना है कि हमने पारदर्शी तरीके से उद्योगपतियों के लिए इनवेस्ट पॉलिसी बनाई है। जो केवल अडानी के एि नहीं, बल्कि उसमें टाटा, बिडला, अंबानी, मित्तल हो या कोई अन्य उद्योगपति, सभी इनवेस्ट कर सकते हैं। वे गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकार से बातचीत कर रहे थे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोई भी इनवेस्ट कर सकता है। उद्योगपति गौतम अडानी द्वारा राजस्थान में करीब 65 हजार करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति को फायदा पहुंचाने की पॉलिसी नहीं बनाते। ये काम केन्द्र की मोदी सरकार करती है, जिन्होंने अडानी को व्यक्तिगत रूप से हर क्षेत्र में लाभ पहुंचाने का काम किया। राजस्थान सरकार ने अकेले अडानी को नहीं, बल्कि टाटा समूह, बिड़ला, अंबानी, वेदांता सहित देश के सभी प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को बुलाया और हजारों करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनी।

कटारिया को राज्यपाल बनने की बधाई दी
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे उदयपुर के गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनने पर बधाई दी। उन्होंने इसे मेवाड़ का गौरव बताया।
महंगाई-बेरोजगारी पर पर्दा डाल ध्यान भटका रही मोदी सरकार
प्रभारी मंत्री जाट ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर पर्दा डालकर ध्यान भटका रही है। चुनिंदा लोगों के लिए फायदा देने वाली पॉलिसी बनाकर पीएम ने मदद की। हर सेक्टर ऐसे लोगों को फायदा पहुंचाने का काम किया। चुनाव से पहले मोदी सरकार ने विदेशों से काला धन लाने और लोगों के खाते में 15-15 लाख पहुंचाने का वादा किया था, वो पूरा नहीं हुआ। ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स जैसी एजेंसी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
केन्द्र सरकार ने गैर अनुभवी अडानी-अंबानी को रक्षा सौदे का काम सौंपा
जाट ने केंद्र सरकार को आडे हाथ लेकर कहा कि इजराइल यात्रा के दौरान रक्षा सौदे को लेकर एक मीटिंग की थी। जिसमें कई कम्पनी ने भाग लिया था। इसमें रक्षा सौदों में अनुभव नहीं रखने वाली अडानी और अनिल अंबानी ग्रुप को काम दिया गया। जनता सवाल पूछ रही है और हमारे सांसद भी पूछ रहे हैं लेकिन जबाव नहीं मिल रहा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!