गांवों में बिजली उपलब्ध करानें लॉन्च किया अक्षय उर्जा प्रोजेक्ट

उदयपुर। रोटरी क्लब उद्यम ने गांवों मे ंबिजली उपलब्ध करानें हेतु ग्रामीणों के लिये प्रोजेक्ट अक्षय उर्जा लॉन्च किया।
क्लब अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत अपना ऐसे परिवार को सोलर लाइट वितरण किया जाएगा, जहां पर किसी भी प्रकार की कोई भी लाइट की सुविधा नहीं है एवं शाम को 6 बजे से सुबह 6 बजे तक तक पूर्ण तरह अंधेरा हो जाता है इस प्रोजेक्ट से बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी, हमारें पर्यावरण के अंदर सुनिश्चितता आएगी एवं मानसिक रूप से लोगों को शािन्त मिलेगी।
भविष्य में इस को और भी आगे ले जाया जाएगा। यह कार्यक्रम अध्यक्ष पुष्कर चौधरी, सचिव मेखला भौमिक, क्लब सलाहकार रितु वैष्णव प्रोजेक्ट निदेशक वैभव शर्मा, प्रखर सिंयाल देवेन्द्र चौधरी एवं सभी क्लब के सदस्य शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!