युवक का अपहरण कर हत्या करने के मामले में शेष 04 अभियुक्त गिरफ्तार

उदयपुर। जिले के माण्डवा  थाना  के अंतरगत गत दिनांक 08.02.2023 को प्रार्थी मालजी भाई पिता कला भाई निवासी चन्दराणा पुलिस थाना पोसीना, गुजरात ने रिपोर्ट पेश की कि मेरी पत्नी श्रीमती गीता बेन पुत्री मोतीराम बुबडीया की मृत्यु दिनांक 26.10.2022 को फांसी खाने से मेरे घर पर हो गई थी। उसके बाद में मेरे साले भेराराम पुत्र मोतीराम व उसका भाई लाडुराम पुत्र मोतीराम मेरे परिवार पर गीता की हत्या का आरोप लगाकर हम से रंजिश रख रहे थे। जबकि गीता की मृत्यु के बारे में थाना पोशिना में रिपोर्ट दर्ज करा रखी है। आज दिनांक 8ध्2ध्2023 को सुबह 09 बजे के आस पास मेरा भाई वासु व उसके साथ गोपाल, सुनील, व शैलेश चारो मेरा ट्रैक्टर लेकर वेरा कातरा कपास लेने के लिए निकले। उसके बाद 10.30 बजे  के आस पास शैलेश ने मुझको फोन कर बताया की वासु भाई को भेराराम पुत्र मोतीराम, मोतीराम पुत्र चीना भाई, कुनी राम पुत्र भेराराम, श्रवण पुत्र भेराराम, लाडु पुत्र  मोतीराम, करमा पुत्र दीता, पप्पु पुत्र कसा, सायबा पुत्र गुजरा, लुका पुत्र गुजरा निवासीयान कोदरमाल जीप में बिठाकर ले गये। उसके बाद करीबन 03 बजे के आसपास मेरे गांव के संरपच जयन्ती भाई के मोबाईल पर मेरे भाई वासु की लाश पेड पर लटकती हुई का फोटो आया फिर थोडे समय बाद माण्डवा थाने से सरपंच जयन्ती भाई के फोन पर फोन आया। उसके बाद मै, कसना भाई, मेरे पिता कलाभाई व मेरा पुत्र गोपाल वगैरा सुचना के अनुसार कोटडा हाॅस्पिटल पंहुचे। जहा मेरे भाई वासु की लाश रखी थी। जिसको हमने देखा तो वासु के सीर, ललाट, मॅुह, हाथ, कमर, पीठ व पेरौ पर जगह जगह चोटे लगी हुई थी व गर्दन में रस्सी बन्दी हुई थी। मेरे भाई वासु को ये लोग जीप में उठाकर ले गये व कोदरमाल के जंगल में मारपीट कर हत्या कर शव को लटका दिया। इन लोगो ने रंजिश वश मेरे भाई वासु की हत्या की है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 16/2023 धारा 143,365,302,201,120 बी भादसमें दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

प्रकरण में पूर्व में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री विकास शर्मा द्वाराप्रकरण में शेष अभियुक्तों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व श्री राजेश कसाना वृताधिकारी, वृत्त कोटडा के सुपरविजन में श्री उतमसिह थानाधिकारी, माण्डवा मय टीम द्वारा आसूचना के सहयोग सेआज दिनांक 20.02.2023 को प्रकरण में शेष अभियुक्त 01. भेरा पिता मोती जी बुम्बडीया 02.पप्पु राम पिता हामीरा जी बुम्बडीया 03. खिमा उर्फ मुकेश कुमार पिता गुजरा बुम्बडिया 04. मेहला उर्फ मोहनलाल पिता नाणीया बुम्बडीया निवासीयान कोदरमाल, माण्डवा जिला उदयपुर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

टीम सदस्यः उतमसिह थानाधिकारी, माण्डवा, सुरजमल स.उ.नि., शांतिलाल स.उ.नि., अर्जुनराम कानि.461, मनोज कुमार कानि.2616, रामनिवास कानि.1121, 07.चालक सुरेन्द्र कानि.2286।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!