माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा पत्रक का विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माँजी मंदिर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा माँजी मंदिर में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए उदयपुर एवं क्षेत्र में जन जागृति के लिए पत्रक का विमोचन जाड़ा गणेशजी मंदिर में किया गया।  पत्रक में देवस्थान विभाग द्वारा मंदिर परिसर की भूमि पर शुरू की गयी  प्री-वेडिंग बंद करने एवं मंदिर  की भूमि पर प्रवेश शुल्क हटाने एवं मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग संघर्ष समिति लंबे समय से कर रही है | चांदपोल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र बागोर का नोहरा, खोड़ी इमली, जाड़ा गणेशजी का चौक, बजरंग मार्ग, चांदपोल पुलिया, गड़ियाया देवरा, जगदीश चौक, घंटाघर क्षेत्र में पत्रक का बाटे गए। देवस्थान विभाग अपने मूल उद्देश्यों से हटकर माँजी मंदिर को धार्मिक दर्शनीय स्थल ना बनाकर हिंदू मंदिर परिसर में धार्मिक स्वतंत्रता को बाधित करते हुए, धर्मस्थल को ऑर्थोपार्जन (धन कमाने) आमोद प्रमोद, प्रेम विवाह पूर्व प्रेम प्रसंग (प्री वेडिंग ) फिल्माकंन का केंद्र बना दिया है, देवस्थान विभाग ने प्रवेश, प्री-वेडिंग शुल्क लगाकर पाश्चात्य संस्कृति का पर्यटन केंद्र बना दिया है, जिससे हमारे हिन्दू मंदिर परिसर की मान मर्यादा, पवित्रता भंग हो रही है, जिससे हमारे हिंदू संस्कृति को ठेस पहुंच रही है। देवस्थान द्वारा ठेकेदार को अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने के लिए मंदिर का समय भी सीमित कर दिया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!